महाराष्ट्र CM : 2 दिसंबर को हो सकती है शपथ ग्रहण…

CM of Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मोदी और शाह जो भी निर्णय लेंगे, शिवसेना उसका पालन करेगी। उन्होंने दोहराया कि मैंने मोदी और शाह से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर फैसला लेना चाहिए और यह हमारे लिए अंतिम होगा।'

0
124

Maharashtra Elections: 2 दिसंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता हैं । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्र सरकार के मंत्री और NDA के सभी CM और डिप्टी सीएम भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसके साथ ही बड़े उद्योगपतियों की भी इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना हैं ।

CM पद का लालच नहीं- शिंदे
एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनके मन में CM पद की लालसा नहीं हैं । वे महाराष्ट्र राज्य के हित के लिए कार्य करते रहेगे और महायुति भी राज्य में कार्य करती रहेगी। उनका कहना हैं कि जनता के हित के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है ।
इसके साथ ही उनका कहना है कि “हमें राज्य के लिए मिलकर कार्य करना है। ये बड़ी जीत हैं जिसके लिए हम सभी ने जी-जान लगा दी । लोगो तक गए, लोगो तक अपने काम पहुंचाए। सभी ने मन लगाकर काम किया।

मोदीजी और शाह का किया धन्यवाद
शिवसेना प्रमुख ने कहा कि मैंने एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह किया। मैं सीएम रह कर भी कॉमन मैन रहा। मैंने सभी के लिए कुछ न कुछ फैसले किए। किसानों, गरीबों और वंचितों की व्यथा को मैं जानता हूं और उनके लिए सरकार ने फैसले किए।

एकनाथ शिंदे ने नाराजगी ठुकराई
सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे की नाराजगी दूर हो गई है। एकनाथ शिंदे आज से एक्शन मोड में आ गए हैं। सभी बैठकें आज से शुरू होंगी। पिछले दो दिनों से एकनाथ शिंदे ने बैठकें बंद कर रखी थीं।आज दोपहर ठाणे और मुंबई में सभी से मुलाकात करेंगे।
इसी के साथ ही आज दोपहर 3 बजे एकनाथ शिंदे(महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री) और शिवसेना प्रमुख कॉन्फ्रेंस करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here