10.1 C
Delhi
Sunday, February 8, 2026

England समुद्री जहाज में यात्रा के दौरान ही फैला जानलेवा Virus, बीमारों को किया गया Isolate

England की यात्रा कर रहे एक लग्जरी क्रूज में Norovirus फैल गया है. इससे जहाज के अंदर कई लोग बीमार पड़ गए हैं. बीमारों को आइसोलेट किया गया है.

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

England की यात्रा कर रहे एक लग्जरी क्रूज में Noro virus फैल गया है. इससे जहाज के अंदर कई लोग बीमार पड़ गए हैं. बीमारों को आइसोलेट किया गया है.

इंग्लैंड से पूर्वी कैरेबियन की ओर जा रही एक लग्जरी क्रूज में Noro virus फैल गया. इस क्रूज शिप का नाम क्वीन मैरी 2 ऑफ क्यूनार्ड लाइंस है, जो 29 दिनों की यात्रा पर था. वायरस फैलने से क्रूज में मौजूद 300 से ज्यादा यात्री और चालक दल के सदस्य बीमार हो गए है.

वायरस फैलने की पुष्टि

 एक रिपोर्ट के मुताबिक जहाज में वायरस फैलने की पुष्टि ‘सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल’ (CDC) ने 18 मार्च 2025 को की थी. वायरस फैलने से लोग बीमार पड़ चुके हैं. वहीं कुल 224 यात्री और 17 क्रू मेंमबर्स इस वायरस की चपेट में आए हैं. जहाज में कुल 2,538 यात्री और 1,232 चालक दल के सदस्य मौजूद हैं. वायरस के प्रमुख लक्षण डायरिया और उल्टी को बताया जा रहा है.

ग्रसित लोगों को किया गया आइसोलेट

आइसोलेट किए मरीज ‘CDC’के मुताबिक वायरस फैलने के बाद से क्रू ने जहाज में साफ-सफाई बढ़ा दी है. साथ ही जांच के लिए मलों के सैंपल इक्ट्ठा किए जा रहे हैं. वायरस से ग्रसित लोगों को आइसोलेट भी किया गया है. बता दें कि नोरोवायरस होने पर मरीज को उल्टी आने लगती है. इससे पेट में भी तेज दर्द होने लगता है.

क्या है नोरोवायरस?

‘CDC’ के मुताबिक नोरोवायरस आमतौर पर दूषित खाने-पीने की सामग्री से फैलता है. जहाजों में यह बीमारी आमतौर पर काफी फैलती है. इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना और बर्तन शेयर करने से ये ज्यादा फैलता है. वहीं नोरोवायरस से संक्रमित चीजों को छूने के बाद चेहरा या मुंह छूने से भी यह बीमारी फैल सकती है. इस बीमारी के लक्षण 12-48 घंटो में दिखाई देने लगते हैं, हालांकि यह 1-3 दिन के अंदर तक ठीक भी हो जाता है.
नोरोवायरस से ठीक होने के लिए ‘CDC’शरीर को हाइड्रेट रखने और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर लिक्विड लेने की सलाह देता है. इसके अलावा हाथ को 20 सेकेंड तक साफ पानी और साबुन से धोने पर आप इस बीमारी से बच सकते हैं. वहीं फल-सब्जियों को साफ से धोकर खाएं और खाने को अच्छे से पकाकर खाएं.
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!