Bihar में Cricket का नया अध्याय! ‘President Cup’ और ‘Search For Bowlers’ से मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका

Bihar में Cricket का नया अध्याय! ‘President Cup’ और ‘Search For Bowlers’ से मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका

0
51
Bihar में Cricket का नया अध्याय! ‘President Cup’ और ‘Search For Bowlers’ से मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका
Bihar में Cricket का नया अध्याय! ‘President Cup’ और ‘Search For Bowlers’ से मिलेगा युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने राज्य में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दो बड़े टूर्नामेंट की घोषणा की है। पहला, ‘President Cup’, जो अप्रैल-मई 2025 में पटना में खेला जाएगा और दूसरा, ‘Search For Bowlers’ Initiative, जिसमें तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनरों की तलाश कर उन्हें निखारा जाएगा। BCA के अध्यक्ष Rakesh Tiwari ने कहा कि इन आयोजनों का मकसद बिहार के युवा क्रिकेटर्स को पहचान दिलाना और उनके करियर को सही दिशा देना है।

‘President Cup’ 1 अप्रैल से शुरू होगा और इसमें कुल 8 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट दो-तीन दिन के रेड-बॉल फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को लंबी अवधि के खेल का अनुभव मिलेगा। इन टीमों का चयन बिहार के विभिन्न जिलों से किया जाएगा ताकि हर युवा को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान मौका मिल सके। BCA अध्यक्ष ने कहा कि यह टूर्नामेंट राज्य में क्रिकेट के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे भविष्य के कई स्टार खिलाड़ी उभर सकते हैं।

इसी के साथ BCA ने एक और खास Initiative ‘Search For Bowlers’ का ऐलान किया है, जिसमें 16 से 25 साल के युवा गेंदबाजों को खोजकर उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार से छिपी हुई तेज़ और स्पिन गेंदबाज़ी की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि इसमें भारत के दो दिग्गज पूर्व क्रिकेटर – Venkatapathy Raju और Salil Ankola – भी शामिल होंगे, जो युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद करेंगे।

ट्रायल के लिए 2 से 7 मई के बीच पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में एक कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय चयनकर्ता और कोच खिलाड़ियों की परख करेंगे, जिसके बाद अंतिम चरण में दो पूर्व Indian Test Cricket उम्मीदवारों को परखेंगे। इस प्रक्रिया के अंत में 10 तेज़ गेंदबाज़ और 10 स्पिनर चुने जाएंगे, जिन्हें एक्सपर्ट ट्रेनिंग दी जाएगी और उनके प्रदर्शन पर पैनी नज़र रखी जाएगी, ताकि वे Bihar की स्टेट टीम में जगह बना सकें।

‘Search For Bowlers’ में भाग लेने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। उम्मीदवारों की उम्र 16 से 25 साल के बीच होनी चाहिए, वे ‘President Cup 2025’ में हिस्सा नहीं ले रहे हों और वे बिहार के स्थायी निवासी हों। इस Intiative से Bihar के अनगिनत क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में बिहार क्रिकेट की तस्वीर बदल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here