डेटिंग ऐप पर प्यार का जाल, फिर मौत का खेल: Las Vegas की शातिर महिला गिरफ्तार

डेटिंग ऐप पर प्यार का जाल, फिर मौत का खेल: Las Vegas की शातिर महिला गिरफ्तार

0
76
डेटिंग ऐप पर प्यार का जाल, फिर मौत का खेल: Las Vegas की शातिर महिला गिरफ्तार
डेटिंग ऐप पर प्यार का जाल, फिर मौत का खेल: Las Vegas की शातिर महिला गिरफ्तार

अमेरिका के Las Vegas से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर कई पुरुषों को अपने जाल में फंसाया और फिर धोखे से ड्रग्स देकर उन्हें लूट लिया। इस खौफनाक अपराध के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई पीड़ित कोमा में चले गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

आरोपी महिला, 43 वर्षीय ऑरोरा फ्लेप्स, मेक्सिको में पुलिस की हिरासत में है। उसने टिंडर, हिंज और बंबल जैसे डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर पुरुषों को फंसाया। वह पहले प्यार और भरोसे का नाटक करती, फिर उन्हें डेट पर बुलाकर ड्रग्स दे देती। नशे की हालत में पीड़ितों से उनके बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड और निजी जानकारियां हासिल कर लूटपाट करती। यहां तक कि उसने पीड़ितों के रिटायरमेंट खातों में भी सेंध लगाने की कोशिश की।

मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि साल 2021 से 2022 के बीच फ्लेप्स ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। एक मामले में उसने एक व्यक्ति को इतनी ज्यादा मात्रा में ड्रग्स दी कि उसकी मौत हो गई। महिला उसे होटल के कमरे में अकेला छोड़कर भाग गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एक के बाद एक कई पीड़ित सामने आए। कुछ लोग ड्रग्स के ओवरडोज के कारण कोमा में भी चले गए थे।

नेवादा के अटॉर्नी के मुताबिक, महिला के खिलाफ कुल 21 गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें धोखाधड़ी, पहचान चुराने और हत्या का भी मामला शामिल है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here