Aamir Khan की वापसी धमाकेदार! ‘Sitaare Zameen Par’ का पहला पोस्टर रिलीज, नए चेहरों के साथ मचाएंगे धूम

Aamir Khan की वापसी धमाकेदार! 'Sitaare Zameen Par' का पहला पोस्टर रिलीज, नए चेहरों के साथ मचाएंगे धूम

0
226
Aamir Khan की वापसी धमाकेदार! 'Sitaare Zameen Par' का पहला पोस्टर रिलीज, नए चेहरों के साथ मचाएंगे धूम
Aamir Khan की वापसी धमाकेदार! 'Sitaare Zameen Par' का पहला पोस्टर रिलीज, नए चेहरों के साथ मचाएंगे धूम

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘Sitaare Zameen Par’ का पहला पोस्टर सामने आ चुका है और इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसे 2007 की हिट फिल्म ‘Taare Zameen Par’ का आध्यात्मिक सीक्वल बताया जा रहा है।

इस पोस्टर में Aamir Khan के साथ नजर आ रहे हैं 10 नए चेहरे, जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में Aamir के अपोजिट नजर आएंगी जेनेलिया डिसूजा, जो लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

‘Sitaare Zameen Par’ को डायरेक्ट किया है R.S. Prasanna ने, जो ‘Shubh Mangal Saavadhan’ जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म के निर्माता हैं Aamir Khan और अपर्णा पुरोहित। म्यूज़िक की कमान संभाली है मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने।

फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है दिव्य निधि शर्मा ने। ‘Sitaare Zameen Par’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है, जो प्यार, हंसी और उम्मीद से भरी होगी।

Aamir Khan के फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं। एक लंबी खामोशी के बाद आमिर फिर से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले हैं। अब देखना यह है कि क्या ‘Sitaare Zameen Par’ भी ‘Taare Zameen Par’ जैसी दिल को छू लेने वाली फिल्म साबित होगी या नहीं।

20 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं, और पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here