AI Kareena का वीडियो वायरल! Karachi पार्टी में डांस करती दिखीं, फैंस बोले – ये तो बहुत ज़्यादा हो गया

AI Kareena का वीडियो वायरल! Karachi पार्टी में डांस करती दिखीं, फैंस बोले – ये तो बहुत ज़्यादा हो गया

0
61
AI Kareena का वीडियो वायरल! Karachi पार्टी में डांस करती दिखीं, फैंस बोले – ये तो बहुत ज़्यादा हो गया
AI Kareena का वीडियो वायरल! Karachi पार्टी में डांस करती दिखीं, फैंस बोले – ये तो बहुत ज़्यादा हो गया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें Kareena Kapoor जैसी दिखने वाली लड़की Rave Party में डांस कर रही है। लेकिन सच्चाई कुछ और है। यह असली Kareena नहीं, बल्कि AI से बना उनका नकली वर्जन है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो Pakistan के कराची की एक पार्टी का है। वहां एक क्रिएटर ने AI का इस्तेमाल करके करीना कपूर जैसा एनिमेशन तैयार किया। इस नकली करीना को पार्टी में डांस करते हुए दिखाया गया।

वीडियो में टेक्स्ट आता है – “आप कराची की Rave Party में हैं और Kareena Kapoor आपके सामने डांस कर रही हैं।” इसके बाद करीना जैसी दिखने वाली लड़की स्टेज पर डांस करती दिखती है। उसने फॉर्मल कपड़े पहने हैं और चोटी बनाई हुई है। जो लोग पार्टी में थे, उन्हें यह आइडिया पसंद आया। लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Kareena के फैंस गुस्से में हैं। एक यूज़र ने लिखा – “Instagram पर डिसलाइक बटन होना चाहिए” दूसरे ने कहा – “ये एक एक्ट्रेस का अपमान है” एक और फैन ने मजाक में लिखा – “सैफ वहीं आकर मारेंगे”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hamza Haris (@mr.shotbox)

लोग पूछ रहे हैं – क्या अब किसी भी सेलेब्रिटी की शक्ल का AI वर्जन बना कर उसका मज़ाक उड़ाना सही है? बिना इजाज़त किसी की इमेज का ऐसा इस्तेमाल करना क्या गलत नहीं है?

Kareena Kapoor ने अब तक इस वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन फैंस लगातार इस पर नाराजगी जता रहे हैं।

अगर बात करें Kareena की प्रोफेशनल लाइफ की, तो वह पिछली बार सिंघम अगेन में नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी। अब खबर है कि Kareena मेघना गुलजार की अगली फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगी।

लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर सबकी नजरें उसी “AI Kareena” पर टिकी हैं, जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here