29.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes 2025 में दिखाया दूसरा ज़बर्दस्त लुक, भगवद गीता का श्लोक बना चर्चा का विषय

Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes 2025 में दिखाया दूसरा ज़बर्दस्त लुक, भगवद गीता का श्लोक बना चर्चा का विषय

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Cannes Film Festival 2025 में Aishwarya Rai Bachachan ने अपनी दूसरी झलक से सबका ध्यान खींच लिया है। पहली बार वे सिंदूर के साथ आईं, जो भारत की ताकत और देशभक्ति का संदेश था। अब उनके दूसरे लुक ने भी सबको घायल कर दिया। Aishwarya ने काले रंग का चमकीला गाउन पहना था, जो पुराने हॉलीवुड के ग्लैमर जैसा था।

उनका ये गाउन खास था क्योंकि इसमें ब्रह्मांड का सुंदर डिज़ाइन हाथ से कढ़ाई किया गया था। साथ ही उनके ऊपर सिल्वर-बेज रंग की एक बड़ी चादर (केप) थी, जिस पर भगवद गीता का श्लोक लिखा था। श्लोक का मतलब था, “तुम्हें अपने काम करने का अधिकार है, फल पाने का नहीं। फल की चिंता मत करो और आलस मत दिखाओ।”

इस श्लोक ने लोगों के दिल को छू लिया। लोग कह रहे हैं कि Aishwarya Rai Bachachan ने अपने फैशन के जरिए भारत की संस्कृति और अपने धर्म को बेहद खूबसूरती से पेश किया है।

सबसे खास बात ये भी रही कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ काले रंग के कपड़ों में हाथ में हाथ डाले बाहर निकलीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan ने अपने इस लुक से साबित कर दिया कि ग्लैमर के साथ-साथ वे अपनी जड़ों और संस्कारों को भी बहुत मानती हैं।

Cannes में उनकी हर झलक खबर बन जाती है और इस बार भी वे सभी की पसंद बनी हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर खूब छाया हुआ है।

अगर आप भी देखना चाहते हैं कि बॉलीवुड की ये शहजादी कैसे ग्लैमर और भारतीयता को एक साथ लेकर चलती हैं, तो Aishwarya Rai Bachchan का Cannes 2025 का ये लुक जरूर देखें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!