एक शख्स ने हल्के वर्कआउट के बाद हुई गंभीर तबीयत बिगड़ने पर ChatGPT से मदद ली, और एआई चैटबॉट की सलाह ने उनकी जान बचाई। उन्होंने अपनी कहानी Reddit पर साझा करते हुए बताया कि कैसे इस तकनीक ने उन्हें एक खतरनाक बीमारी, rhabdomyolysis, का पता लगाने में मदद की।
यह घटना तब शुरू हुई जब उन्होंने पुश-अप्स, स्क्वैट्स और प्लैंक्स जैसे साधारण एक्सरसाइज की। हालांकि वर्कआउट हल्का था, लेकिन ज्यादा कॉफी पीने और डिहाइड्रेशन की वजह से अगली सुबह वह असामान्य रूप से बीमार महसूस करने लगे। उन्होंने बताया, “ऐसा लग रहा था जैसे मुझे किसी ने बस से टक्कर मार दी हो।” शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करने के बावजूद, दो दिन तक हालत में सुधार नहीं होने पर वह चिंतित हो गए।
समाधान खोजने के लिए, उन्होंने अपने लक्षण ChatGPT पर डाले। चैटबॉट ने तुरंत “मॉडरेट से लेकर गंभीर rhabdomyolysis” का शक जाहिर किया। यह स्थिति तब होती है जब मांसपेशियां तेजी से टूटती हैं और उनकी प्रोटीन किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। लक्षण पूरी तरह मेल खाने पर, उन्होंने तुरंत डॉक्टर से संपर्क किया।

AI का कमाल! ChatGPT ने वर्कआउट के बाद गंभीर बीमारी का लगाया सटीक अनुमान
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ChatGPT की आशंका को सही पाया। स्थिति गंभीर थी और उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया गया। एक हफ्ते तक अस्पताल में रहने के बाद उनकी हालत स्थिर हुई। हैरानी की बात यह थी कि उन्होंने अपने लैब टेस्ट के नतीजों को भी ChatGPT से चेक कराया, जो डॉक्टरों की रिपोर्ट के समान थे। उन्होंने कहा, “डॉक्टर के बताने से पहले ही मुझे पता था कि मेरी तबीयत में क्या गड़बड़ थी।”
उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और कई यूजर्स ने ChatGPT की उपयोगिता पर अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने बताया कि चैटबॉट ने उनके पालतू बिल्ली की जान बचाई, जब डॉक्टर ने गलत तरीके से पैर में ब्लड क्लॉट्स का शक जताया। ChatGPT की सलाह पर हाई ब्लड प्रेशर की जांच की गई, जो सही निकली और बिल्ली को बचा लिया गया।
इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्वास्थ्य जागरूकता में सहायक हो सकता है। हालांकि, इसका उपयोग चिकित्सा विशेषज्ञों की जगह नहीं ले सकता। शख्स ने अपनी कहानी को इस वाक्य के साथ समाप्त किया, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी ChatGPT की वजह से बच सकती है। धन्यवाद, ChatGPT!
