National Herald की लूट पर गरजीं Bansuri Swaraj, Gandhi परिवार पर कसा शिकंजा

National Herald की लूट पर गरजीं Bansuri Swaraj, Gandhi परिवार पर कसा शिकंजा

0
67
National Herald की लूट पर गरजीं Bansuri Swaraj, Gandhi परिवार पर कसा शिकंजा
National Herald की लूट पर गरजीं Bansuri Swaraj, Gandhi परिवार पर कसा शिकंजा

BJP सांसद Bansuri Swaraj ने मंगलवार को ‘National Herald’ घोटाले को लेकर congress और Gandhi परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘One Nation One Election’ की जेपीसी बैठक में एक ऐसा बैग लेकर एंट्री की, जिस पर लिखा था – “नेशनल हेराल्ड की लूट”। Bansuri के इस बैग को congress सांसद Priyanka Gandhi के ‘Palestine’ वाले बैग का करारा जवाब माना जा रहा है।

Bansuri Swaraj ने कहा कि congress ने एक सुनियोजित साजिश के तहत जनता की 2000 करोड़ की संपत्ति सिर्फ 50 लाख में हड़प ली। उन्होंने बताया कि Young India नाम की कंपनी, जिसमें 76% हिस्सेदारी गांधी परिवार की है, ने Associated Journals Ltd की संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा भ्रष्टाचार है, जिसमें congress की टॉप लीडरशिप जिम्मेदार है।

Bansuri ने कहा, “यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर हमला है। Congress ने Public Fund और संस्थानों का निजी इस्तेमाल किया।” उन्होंने Congress की विचारधारा पर निशाना साधते हुए इसे ‘सेवा की आड़ में संपत्ति का खेल’ बताया।

उन्होंने Congress पर political funding का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह “चोरी और ऊपर से सीना जोरी” का जीता-जागता उदाहरण है।

गौरतलब है कि Priyanka Gandhi इससे पहले संसद में ‘Palestine’ और ‘बांग्लादेश के हिंदू-ईसाई’ समर्थन वाले बैग लेकर आई थीं, जिससे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। अब Bansuri Swaraj का यह बैग जवाबी हमला माना जा रहा है।

इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को Delhi की Rouse Avenue Court में होगी। ईडी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। National Herald case अब एक बार फिर सियासत के केंद्र में है, जहां Congress और BJP आमने-सामने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here