Khatron Ke Khiladee 15 में नजर आ सकते हैं Bigg Boss वाले Avinash Mishra और Isha Malviya, विदेशी लोकेशन पर होगा खतरनाक एक्शन

Khatron Ke Khiladee 15 में नजर आ सकते हैं Bigg Boss वाले Avinash Mishra और Isha Malviya, विदेशी लोकेशन पर होगा खतरनाक एक्शन

0
36

टीवी का सबसे धमाकेदार और एडवेंचर से भरपूर रियलिटी शो’ Khatron Ke Khiladi एक बार फिर लौट रहा है अपने नए सीज़न के साथ। ‘Khatron Ke Khiladi 15 की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार भी इसे सुपरहिट डायरेक्टर Rohit Shetty ही होस्ट करेंगे। शो में इस बार डर और धमाल दोनों का डबल डोज मिलने वाला है। अब खबरें आ रही हैं कि इस सीज़न में दो बड़े टीवी सितारे एंट्री मार सकते हैं – Avinash Mishra और Isha Malviya।

सूत्रों के मुताबिक, Avinash और Isha को शो के लिए अप्रोच किया गया है और दोनों लगभग फाइनल माने जा रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये दोनों सितारे जल्द ही बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मई 2025 में एक इंटरनैशनल डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरेंगे। बताया जा रहा है कि इस बार की लोकेशन पहले से भी ज्यादा खतरनाक और एडवेंचरस होगी।

Avinash Mishra जिन्हें हाल ही में Big Boss 18 में देखा गया था, अपने बिंदास अंदाज़ और डेयरडेविल एटीट्यूड के लिए मशहूर हैं। शो में उन्होंने अपने आत्मविश्वास और तेज सोच से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। यही वजह है कि मेकर्स को लगता है कि वह ‘Khatron Ke Khiladee’ जैसे शो के लिए बिल्कुल फिट हैं।

वहीं, Isha Malviya ने अपने करियर की शुरुआत ‘Udaariyan’ सीरियल से की थी, लेकिन असली पहचान उन्हें Bigg Boss 17 से मिली। ईशा की पर्सनल लाइफ शो में काफी चर्चा में रही थी। पहले वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड Abhishek Kumar के साथ शो में थीं, फिर उनके मौजूदा बॉयफ्रेंड Samarth Jurel वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो में आए। अगर ईशा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में आती हैं, तो उनके फैंस पहली बार उनका एक दमदार और एडवेंचरस रूप देख पाएंगे।

माना जा रहा है कि इस बार के टास्क्स और स्टंट्स पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और चौंकाने वाले होंगे। हर मोड़ पर ट्विस्ट और हर स्टंट में जान हथेली पर – यही होगी इस सीज़न की खासियत।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों सितारे दर्शकों को रोमांचित कर पाते हैं या नहीं। फिलहाल तो इन नामों ने ही फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here