31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

हादसे के 28 घंटे बाद मिला Black Box! प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाने में जुटीं India, America और Britain की टीमें

हादसे के 28 घंटे बाद मिला Black Box! प्लेन क्रैश की गुत्थी सुलझाने में जुटीं India, America और Britain की टीमें

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Ahmedabad में गुरुवार को हुआ Air India का प्लेन हादसा अब तक का सबसे चौंकाने वाला हादसा बन गया है। उड़ान भरते ही कुछ सेकेंड में आग का गोला बना प्लेन, 242 लोगों की जान पर बन आई। अब इस खौफनाक हादसे की असली वजह जानने की कड़ी में बड़ी कामयाबी मिली है – 28 घंटे की मशक्कत के बाद Black Box बरामद कर लिया गया है।

यह Black Box बीजे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत की छत से मिला है। यही डिवाइस बताएगा कि उस दिन कॉकपिट में क्या हुआ, पायलट्स ने क्या कहा, और प्लेन में तकनीकी गड़बड़ी थी या कुछ और। इस डिवाइस से ही अब मौत के पीछे की सच्चाई सामने आएगी।

India की AAIB के साथ America की NTSB और Britain की air accidents ब्रांच भी जांच में शामिल हो गई हैं। तीन देशों की टीमें अब मिलकर इस बड़े हादसे की परतें खोलेंगी।

वहीं हादसे में मारे गए लोगों की पहचान DNA से की जा रही है, क्योंकि शव बुरी तरह जल चुके हैं। डीएनए सैंपल ले लिए गए हैं और 72 घंटे में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। शवों को कोल्ड स्टोरेज में रखा गया है ताकि सुरक्षित रहें।

PM Modi खुद Ahmedabad पहुंचे और दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायलों से भी मिले। PM ने इकलौते जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार से खास बातचीत भी की।

Tata Group के Chairman N Chandrasekaran ने कहा कि कंपनी इस मुश्किल समय में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप पीड़ितों के परिवारों के साथ है और हर कदम पर मदद करेगा।

अब सबकी नजर Black Box की रिपोर्ट पर है। देश जानना चाहता है – क्या ये हादसा तकनीकी था या किसी बड़ी लापरवाही का नतीजा?

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!