Blake Lively बनाम Justin Baldoni: 400 मिलियन डॉलर के मानहानि केस पर नया मोड़

Blake Lively बनाम Justin Baldoni: 400 मिलियन डॉलर के मानहानि केस पर नया मोड़

0
44
Blake Lively बनाम Justin Baldoni: 400 मिलियन डॉलर के मानहानि केस पर नया मोड़
Blake Lively बनाम Justin Baldoni: 400 मिलियन डॉलर के मानहानि केस पर नया मोड़

हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा Blake Lively ने एक बड़े कानूनी कदम के तहत जस्टिन बाल्डोनी के खिलाफ दायर 400 मिलियन डॉलर के मानहानि केस को खारिज करने की मांग की है। न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में दायर इस याचिका में लाइवली ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे “बदले की भावना से भरा हुआ” करार दिया। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब Lively ने Baldoni पर यौन उत्पीड़न और प्रतिशोध लेने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके जवाब में Baldoni ने न केवल इन आरोपों को झूठा बताया बल्कि खुद एक मुकदमा दायर कर दिया, जिसमें लाइवली और उनके पति रयान रेनॉल्ड्स पर मानहानि, नागरिक जबरन वसूली और निजी जीवन में अतिक्रमण का आरोप लगाया गया।

Blake Lively के वकीलों ने Baldoni की याचिका को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बताते हुए खारिज करने की अपील की है। उनके मुताबिक, यह मुकदमा सिर्फ Lively की छवि धूमिल करने और उन्हें चुप कराने के लिए किया गया है। उन्होंने कैलिफोर्निया के नए कानून एसेम्बली बिल 933 का हवाला दिया, जो यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वालों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है।

इस मामले में बाल्डोनी के वकील भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने Lively की याचिका को “एक झूठ को बचाने की कोशिश” बताया और कहा कि उनकी मुवक्किल के आरोप जांच में गलत साबित होंगे। Baldoni की कानूनी टीम का दावा है कि उनके पास ऐसे सबूत हैं जो Lively के सभी आरोपों को झूठा साबित कर देंगे।

मामला केवल कानूनी लड़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सार्वजनिक छवि की लड़ाई भी बन चुका है। Lively की टीम का आरोप है कि Baldoni यह मुकदमा केवल उनकी प्रतिष्ठा खराब करने और उन्हें “दबा देने” के लिए लड़ रहे हैं। वहीं, Baldoni की ओर से इसे न्याय की लड़ाई बताया जा रहा है।

इस बीच, Lively के पति Ryan Reynolds ने भी खुद को इस विवाद से अलग करने के लिए अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने खुद पर लगे मानहानि के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

अगर अदालत Lively की याचिका स्वीकार कर लेती है, तो Baldoni को उनकी कानूनी फीस और हुए नुकसान की भरपाई करनी पड़ सकती है। इस हाई-प्रोफाइल कानूनी जंग में अब अगला कदम क्या होगा, यह देखने लायक होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here