धमाके के साए में जांबाजी: BSF जवान ने बचाई सैकड़ों जान, IED ब्लास्ट में घायल

धमाके के साए में जांबाजी: BSF जवान ने बचाई सैकड़ों जान, IED ब्लास्ट में घायल

0
63
धमाके के साए में जांबाजी: BSF जवान ने बचाई सैकड़ों जान, IED ब्लास्ट में घायल
धमाके के साए में जांबाजी: BSF जवान ने बचाई सैकड़ों जान, IED ब्लास्ट में घायल

Gurdaspur Border पर मंगलवार देर रात बड़ा हादसा टल गया, जब Pakistan से सटी सीमा पर गश्त कर रहे BSF जवानों ने एक बड़े ब्लास्ट की साजिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, Gurdaspur सेक्टर में डोरांगला थाना क्षेत्र के पास सीमा पर BSF की टीम गश्त कर रही थी। उसी दौरान जवानों को Indian Border के अंदर खेतों में कुछ संदिग्ध चीजें दिखीं। जब उन्होंने नजदीक जाकर जांच की, तो पता चला कि ये एक नहीं बल्कि कई IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) थे, जो जमीन के अंदर तारों से छिपाकर बिछाए गए थे।

इलाके को घेरते और सुरक्षित करने की कोशिश के दौरान एक IED अचानक फट गया, जिससे एक BSF जवान के पैर में गंभीर चोट आई। घायल जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह होते ही बचे हुए सभी बमों को बम निरोधक दस्ते द्वारा सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया गया।

BSF के अधिकारियों का कहना है कि यह हमला सीधे तौर पर BSF जवानों और खेतों में काम कर रहे किसानों को निशाना बनाकर किया गया था। अगर समय रहते यह साजिश पकड़ में नहीं आती, तो कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं।

BSF ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। शुरुआती जांच में शक है कि Pakistan की तरफ से आतंकियों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर यह विस्फोटक सामग्री बिछाई थी।

गौरतलब है कि बॉर्डर इलाकों में पहले भी ऐसे कई प्रयास सामने आ चुके हैं, जिनमें जवानों की सतर्कता से बड़ी घटनाएं टली हैं। इस बार भी एक BSF जवान की बहादुरी और सूझबूझ ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here