Canada के Vancouver city में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक ड्राइवर ने उत्सव में जुटी भीड़ पर अपनी कार चढ़ा दी। यह घटना Vancouver के Sunset on Fraser इलाके में हुई, जहां Philippine community के लोग Lapu Lapu Festival मनाने के लिए जुटे थे।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रात 8 बजे के करीब हुई। एक काले रंग की SUV ने तेज़ी से उत्सव में घुसते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी। अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह साफ नहीं हुआ है कि यह जानबूझकर हमला था या दुर्घटना।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने कार को तेज़ी से भीड़ में घुसाया। वे बताते हैं कि ड्राइवर एक young asian youth था, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाई दे रहा था। घटना के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें घायलों की मदद करते हुए इमरजेंसी कर्मी और सड़क पर पड़े शव दिखाए गए।
Initial reports of several killed and over a dozen injured, after an SUV plowed into a closed-off street filled with people celebrating the Lapu Lapu Festival in Vancouver, Canada. pic.twitter.com/cLQQPfOMCq
— OSINTdefender (@sentdefender) April 27, 2025
Lapu Lapu Festival की सुरक्षा गार्ड ने बताया, “सड़क पर हर जगह शव पड़े थे। मैं नहीं जान पा रही थी कि किसे मदद दूं, यह बहुत चौंकाने वाला था।”
कनाडा के Prime Minister Mark Carney ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा, “मैं मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ हूं। हम इस मुश्किल समय में आपके साथ हैं।” Vancouver के Mayor Ken सिम ने भी दुख जताया और इसे बहुत भयानक घटना बताया।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब एक साल पहले भी Canada में एक और समान घटना हुई थी, जब एक व्यक्ति ने मुस्लिम परिवार को अपनी ट्रक से कुचल दिया था।
