India में Corona Virus फिर से डराने लगा है। बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल एक्टिव केस की संख्या 4300 के पार पहुंच गई है। अचानक बढ़ते मामलों ने एक बार फिर देश में चिंता बढ़ा दी है।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश में 276 नए Corona Case दर्ज हुए हैं। Kerala, Delhi, UP और West Bengal जैसे राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। Delhi और Gujarat में 64-64 नए केस मिले हैं, जबकि UP में 63 और West Bengal में 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Corona के Active Cases की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले Kerala में हैं, जहां 1435 लोग संक्रमित हैं। महाराष्ट्र में 510, Delhi में 483 और उत्तर प्रदेश में 201 एक्टिव केस हैं। इन आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि वायरस की रफ्तार एक बार फिर तेज हो रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 10 दिन पहले यानी 22 मई को देश में केवल 257 एक्टिव केस थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 4300 से भी ज्यादा हो गई है, यानी करीब 1300 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हालात को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, हाथ धोते रहें और लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करवाएं।
हालांकि अभी लॉकडाउन या कोई पाबंदी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का कहना है कि Corona का New Variant तेजी से फैल रहा है, लेकिन फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी बरतनी जरूरी है।
Corona की वापसी ने साफ कर दिया है कि वायरस गया नहीं है। लोगों को फिर से सतर्क और जिम्मेदार बनना होगा, वरना स्थिति और भी बिगड़ सकती है।