31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

Corona फिर फैला, Delhi में सबसे ज्यादा केस, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3961 हुई

Corona फिर फैला, Delhi में सबसे ज्यादा केस, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3961 हुई

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

भारत में एक बार फिर Corona ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटे में 203 नए केस मिले हैं और अब देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,961 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले Delhi से सामने आए हैं, जिसने फिर से चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, Delhi में सबसे अधिक 47 केस आए हैं। इसके बाद West Bengal में 44, Kerala में 35 और Maharashtra में 21 मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज इस समय Kerala में हैं — 1,435। Maharashtra में 506, Delhi में 483, Gujarat में 338 और West Bengal में 331 एक्टिव केस हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की Corona से मौत हुई है। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस साल जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से 28 मौतें हो चुकी हैं।

Delhi में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई जो आंत की बीमारी से जूझ रही थीं। वहीं Bengaluru में 63 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। वो पहले से कैंसर और TB जैसी बीमारियों से पीड़ित थे और कीमोथेरेपी पर थे।

हालांकि Delhi की Chief Minister Rekha Gupta ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सिर्फ 19 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी होम आइसोलेशन में हैं। सरकार ने अस्पतालों को अलर्ट किया है और बेड, दवाइयों और ऑक्सीजन की तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया गया है।

Delhi सरकार ने चेतावनी दी है कि Corona पूरी तरह गया नहीं है। लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़ से बचने की अपील की गई है।

देश एक बार फिर संक्रमण के साए में है। सवाल ये है — क्या लापरवाही भारी पड़ सकती है?

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!