34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Delhi चुनाव: PM Modi का दावा ; 5 फरवरी को AAP की विदाई, BJP की वापसी

Delhi चुनाव: PM Modi का दावा ;5 फरवरी को AAP की विदाई, BJP की वापसी

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। गोंडा विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा और भाजपा की जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा, “पूरी दिल्ली कह रही है, 5 फरवरी को ‘आप’ जाएगी और भाजपा आएगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा कि दिल्ली के लोग एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उन्हें टैंकर माफियाओं से मुक्ति दिलाए और हर घर में नल का साफ पानी पहुंचाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर वादे पूरे न करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली को अब “डबल इंजन सरकार” की जरूरत है, जो विकास और गरीबों के कल्याण के लिए काम करे।

दिल्ली भाजपा के घोषणापत्र की तारीफ

पीएम मोदी ने दिल्ली भाजपा के घोषणापत्र की सराहना करते हुए कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्ग, ऑटो चालकों, दुकानदारों और झुग्गीवासियों के लिए कई योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी वादों को तय समय में पूरा किया जाएगा। इसे उन्होंने “मोदी की गारंटी” बताया।

Delhi चुनाव_ PM Modi का दावा – 5 फरवरी को AAP की विदाई, BJP की वापसी
Delhi चुनाव_ PM Modi का दावा – 5 फरवरी को AAP की विदाई, BJP की वापसी

प्रधानमंत्री ने दिल्ली की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि देश के करोड़ों लोग “विकसित भारत” के निर्माण में लगे हैं, लेकिन दिल्ली अभी भी एक आधुनिक राजधानी नहीं दिखती। उन्होंने कहा, “यह 21वीं सदी है, लेकिन दिल्ली की समस्याएं अभी भी वही हैं – ट्रैफिक, गंदगी, खराब सीवेज और प्रदूषण।”

पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता से भाजपा को मौका देने की अपील करते हुए कहा, “एक बार कमल को भी देख लीजिए।” उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने 14 साल और आप ने 11 साल दिल्ली पर शासन किया, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में लौटने की कोशिश में भाजपा

भाजपा इस बार 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। कांग्रेस, जो 15 साल तक सत्ता में रही, पिछले दो चुनावों में कमजोर रही और कोई भी सीट नहीं जीत सकी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 2015 में 67 और 2020 में 62 सीटें जीतकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, और 8 फरवरी को मतगणना होगी। इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार 70 सीटों के लिए मैदान में हैं।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!