13.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जंगल में लगी आग की तरह बढ़ रही धुरंधर की कमाई, 5 दिन में हुई कितनी कमाई – जानिए पूरी खबर

रणवीर सिंह की धुरंधर ने 5 दिन में 150 करोड़ पार कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। वीकडे में भी शानदार ग्रोथ के साथ फिल्म सुपरहिट साबित हो रही है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान ला दिया है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसका असर सीधे कमाई के आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस इस्पाई एक्शन थ्रिलर को इसकी दमदार कहानी, टाइट स्क्रीनप्ले और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस के लिए जमकर सराहना मिल रही है।

पांचवें दिन 150 करोड़ का आंकड़ा पार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने अपने पांचवें दिन यानी मंगलवार को रात 10 बजे तक ₹25.83 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन ₹152.08 करोड़ तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि मंगलवार जैसे वीकडे पर भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली, जो आमतौर पर काफी दुर्लभ माना जाता है। सिर्फ 5 दिनों में ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।

पहले दिन से ही मजबूत शुरुआत

‘धुरंधर’ ने पहले दिन ₹28 करोड़ की तगड़ी ओपनिंग ली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ रिस्पॉन्स मिला, जिसका सीधा फायदा वीकेंड की कमाई में दिखा। शनिवार को फिल्म ने ₹32 करोड़ की कमाई की, जबकि रविवार को यह आंकड़ा ₹43 करोड़ तक पहुंच गया, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन रहा। सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इसने ₹23.25 करोड़ कमा लिए, जिससे साफ हो गया कि दर्शकों का क्रेज वीकेंड तक ही सीमित नहीं है।

कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

धुरंधर ने कम समय में ही कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसने सलमान खान की हालिया रिलीज ‘सिकंदर’ के ₹109.83 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। इसके अलावा अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (₹112.75 करोड़) और आयुष्मान खुराना व रश्मिका मंदाना की ‘थम्मा’ (₹134.78 करोड़) के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है।

दमदार स्टारकास्ट और कहानी बना रही हिट

‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं, मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक सपोर्टिंग रोल में फिल्म को मजबूती देते हैं।

स्पाई एक्शन थ्रिलर का दर्शकों पर जादू

‘धुरंधर’ एक हाई-वोल्टेज स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें देशभक्ति, सस्पेंस और इमोशन का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। रणवीर सिंह की इंटेंस एक्टिंग और आदित्य धर की टाइट डायरेक्शन ने फिल्म को मजबूत आधार दिया है। यही वजह है कि दर्शक इसे बार-बार देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी ऊंचाई तक पहुंचती है और क्या यह साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन पाएगी या नहीं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!