साल 2025 में बड़े पर्दे पर धमाका: Salman, Rajinikanth, Yash and Prabhas की फिल्मों का जलवा

0
78
साल 2025 में बड़े पर्दे पर धमाका: सलमान, रजनीकांत, यश और प्रभास की फिल्मों का जलवा
साल 2025 में बड़े पर्दे पर धमाका: सलमान, रजनीकांत, यश और प्रभास की फिल्मों का जलवा

साल 2025 में सिनेमा lovers के लिए बड़े पर्दे पर धमाका होने वाला है। भारतीय और हॉलीवुड फिल्मों की कई much awaited फिल्में इस साल रिलीज होगी। खासतौर पर IMDb की लिस्ट में जगह पाने वाली हिंदी और साउथ की 20 बड़ी फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘सिकंदर’ से होगी साल की धमाकेदार शुरुआत

लिस्ट में पहला नाम सलमान खान की फिल्म ‘ Sikander’ का है। एआर Murugadoss के निर्देशन में बनी यह फिल्म मार्च 2025 में रिलीज हो सकती है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया है।

यश की ‘टॉक्सिक’ बनी चर्चा का केंद्र

दूसरे नंबर पर Kannada सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic’ है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।

रजनीकांत की ‘कुली’

तीसरे नंबर पर थलाइवा रजनीकांत की ‘कुली’ है, जिसे लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया है। यह फिल्म मई 2025 में रिलीज होने की संभावना है।

हाउसफुल 5 का मजेदार तड़का

कॉमेडी franchise ‘हाउसफुल 5’ भी दर्शकों के इंतजार की लिस्ट में शामिल है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म जून में रिलीज हो सकती है।

‘बागी 4’ में दिखेगा जबरदस्त एक्शन

टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है। इसमें उनके साथ संजय दत्त और सोनम बाजवा नजर आएंगी।

‘द राजा साहब’ और ‘वॉर 2’ भी लिस्ट में शामिल

प्रभास की ‘द राजा साहब’ 10 अप्रैल को रिलीज हो सकती है, जबकि अयान मुखर्जी की ‘वॉर 2’ अगस्त में धमाल मचाएगी।

लिस्ट में मोहनलाल की ‘L2: एम्पुरान’, शाहिद कपूर की ‘देवा’, विक्की कौशल की ‘छावा’, और आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं। इसके अलावा ‘कन्नप्पा’, ‘रेट्रो’, ‘ठग लाइफ’, और ‘कंतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1’ जैसी फिल्में भी इस साल सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं।

साल 2025 में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का यह संगम दर्शकों के लिए यादगार साबित हो सकता है। कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी, यह देखने लायक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here