31.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

क्रिकेट के मैदान से कोर्ट तक: Chahal-Dhanashree की जुदाई और नई अफवाहों की गूंज

क्रिकेट के मैदान से कोर्ट तक: Chahal-Dhanashree की जुदाई और नई अफवाहों की गूंज

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और उनकी पत्नी Dhanashree Verma की शादी का सफर आखिरकार खत्म होने जा रहा है। गुरुवार को मुंबई के फैमिली कोर्ट में उनके तलाक पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। दोनों ने 5 फरवरी को आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी और छह महीने के कूलिंग ऑफ पीरियड को भी छोड़ने का फैसला किया था। इसके साथ ही, क्रिकेटर और उनकी नई दोस्ती की चर्चाएं भी सुर्खियों में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, Chahal और Dhanashree बीते ढाई साल से अलग रह रहे थे और अब इस रिश्ते को कानूनी रूप से खत्म करने जा रहे हैं। तलाक के समझौते के तहत, चहल को Dhanashree को ₹4.75 करोड़ देने थे, जिसमें से आधी रकम वे पहले ही चुका चुके हैं। जस्टिस माधव जामदार की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हो रही है।

हालांकि, इस तलाक की खबरों के बीच चहल की निजी जिंदगी को लेकर नई अफवाहें उड़ रही हैं। हाल ही में क्रिकेटर का नाम रेडियो जॉकी (आरजे) महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में Chahak और Mahvash को साथ देखा गया था, जिसके बाद से उनके डेटिंग रूमर्स तेज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा जोरों पर है कि क्या यह नई दोस्ती महज एक इत्तेफाक है या इसके पीछे कुछ और कहानी छिपी है।

Chahal और Dhanshree की शादी 2020 में बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन बीते कुछ समय से उनके रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, इस जोड़े ने अभी तक तलाक पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। लेकिन फैंस अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों इस मुद्दे पर खुलकर बात करेंगे।

अब देखना होगा कि कोर्ट का फैसला आने के बाद दोनों अपनी-अपनी राहों पर किस तरह आगे बढ़ते हैं और क्या Chahal की नई दोस्ती की खबरों में कोई सच्चाई है या यह महज एक अफवाह बनकर रह जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!