12.1 C
Delhi
Sunday, February 8, 2026

Google की नौकरी से बड़ी सफाई: Android और Pixel डिवीजन में छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों पर गिरी गाज़

Google की नौकरी से बड़ी सफाई: Android और Pixel डिवीजन में छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों पर गिरी गाज़

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Google ने एक बार फिर सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये retrenchment Google के Platforms और Devices यूनिट में की गई है, जिसमें Android सॉफ्टवेयर, Pixel स्मार्टफोन और Chrome ब्राउज़र जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो कंपनी अपने ढांचे को सरल बनाने और लागत घटाने की कोशिश कर रही है। हालांकि Google ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि कितने लोगों को निकाला गया है।

Google ने एक बयान में कहा कि पिछले साल Platforms और Devices टीमों को मिलाने के बाद से कंपनी तेजी से और कुशलता से काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में जनवरी में एक वॉलंटरी एग्जिट प्रोग्राम भी लॉन्च किया गया था, जिसमें कर्मचारियों को अपनी मर्जी से कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया गया।

यह छंटनी Google की 2023 से शुरू हुई वर्कफोर्स कटौती का हिस्सा है। उस समय कंपनी ने अपने ग्लोबल स्टाफ का लगभग 6% कम कर दिया था। तब से अब तक अलग-अलग विभागों में समय-समय पर कटौती की जा रही है।

गौरतलब है कि इस बार की छंटनी का असर खासकर उन टीमों पर पड़ा है जो कंपनी के प्रोडक्ट डिवीजन में थीं। वहीं Search और AI जैसी रणनीतिक टीमों को इस बार भी अलग रखा गया है।

Google का यह कदम आने वाले समय में टेक इंडस्ट्री में जॉब सिक्योरिटी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा सकता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!