हनीमून बना मौत का सफर: Meghalaya की खाई में मिला Raja का शव, Sonam अब भी लापता, CBI जांच की मांग

हनीमून बना मौत का सफर: Meghalaya की खाई में मिला Raja का शव, Sonam अब भी लापता, CBI जांच की मांग

0
190
हनीमून बना मौत का सफर: Meghalaya की खाई में मिला Raja का शव, Sonam अब भी लापता, CBI जांच की मांग
हनीमून बना मौत का सफर: Meghalaya की खाई में मिला Raja का शव, Sonam अब भी लापता, CBI जांच की मांग

Indore से Meghalaya हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े की कहानी अब खौफनाक मर्डर मिस्ट्री बन चुकी है। 11 दिन लापता रहने के बाद पति Raja Raghuvanshi की लाश 100 फीट गहरी खाई में मिली, लेकिन उसकी पत्नी Sonam का अब तक कोई पता नहीं चला है।

Meghalaya पुलिस ने मामले को हत्या बताया है। Raja के शव के पास एक धारदार चाकू, टूटी मोबाइल स्क्रीन, दवाई की पट्टी और महिला की सफेद शर्ट मिली है। Raja की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू और स्मार्टवॉच से हुई। अब CBI जांच और सेना की मदद की मांग की जा रही है।

Raja और Sonam की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को वे Meghalaya Honeymoon पर गए और 23 मई को फेमस ‘लिविंग रूट ब्रिज’ घूमने के बाद अचानक गायब हो गए। 24 मई को उनका स्कूटर सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला।

पुलिस का कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग से की गई हत्या है। राजा के गहने और पर्स गायब हैं, जिससे लूट की आशंका और बढ़ जाती है। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचानना भी मुश्किल था।

परिवार ने शक जताया है कि किसी लोकल गाइड, होटल स्टाफ या स्कूटर रेंट देने वालों की साजिश हो सकती है। अब Sonam की तलाश के लिए NDRF, SDRF और पुलिस की टीमें जंगलों में तलाशी अभियान चला रही हैं। बारिश और भूस्खलन ने सर्च ऑपरेशन को और मुश्किल बना दिया है।

Indore से लेकर Meghalaya तक इस मामले ने सबको हिला दिया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं— क्या Sonam जिंदा है? क्या वह भी इस मर्डर प्लान का शिकार बनी? या फिर वो इस रहस्य की सबसे अहम कड़ी है?

अब पूरा देश यही जानना चाहता है— Sonam कहां है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here