21.1 C
Delhi
Tuesday, October 28, 2025

Washington DC में खौफनाक हमला: Jewish Museum के बाहर Israeli Embassy के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

Washington DC में खौफनाक हमला: Jewish Museum के बाहर Israeli Embassy के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

America की राजधानी Washington DC में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। Jewish Museum के पास दो Israeli Embassy कर्मचारियों को गोली मार दी गई। इस हमले को Israel ने ‘Anti-Semitic Terrorism’ बताया है। यह हमला उस जगह के पास हुआ, जहां FBI का ऑफिस है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गंभीर सुरक्षा हालात को देखते हुए तुरंत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। Museum उस समय बंद था, लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिख रहा है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चारों तरफ फैली हैं।

होमलैंड सिक्योरिटी की Secretary Kristi Noem ने दोनों मौतों की पुष्टि करते हुए गहरी संवेदना जताई और कहा कि जांच में Federal Level पर पूरी मदद की जाएगी।

फिलहाल मारे गए कर्मचारियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने कहा है कि मृतकों के परिवारों को सूचित किए बिना नाम सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे।

Israel के संयुक्त Nation Ambassador Danny Danon ने इस हमले को यहूदी विरोधी नफरत से जुड़ा आतंक करार दिया और America से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “Israel हर जगह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।”

हमले के पीछे की मंशा अभी साफ नहीं है, लेकिन एक चश्मदीद के हवाले से दावा किया गया है कि हमलावर “Free Palestine” का नारा लगाता दिखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर पहले म्यूज़ियम में घुसा, मदद मांगी और फिर अचानक हमला कर दिया।

पुलिस ने अब तक हमलावर की पहचान या पुष्टि नहीं की है, लेकिन देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों द्वारा और जानकारी देने की उम्मीद है।

यह हमला America और Israel के रिश्तों के बीच बढ़ती संवेदनशीलता को दिखाता है। फिलहाल Washington DC की Jewish और Diplomatic Fraternity Shocked और डर में हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!