Israel और Iran के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, Israeli Fighter Jets ने Iran के Zanjan Area में एक बड़ा आर्मी बेस उड़ा दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में आग लग गई और आसमान में काला धुआं छा गया।
Israeli Air Force ने इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, “हम Iran की जमीन पर छिपे खतरों को खत्म करने के लिए एक के बाद एक स्ट्राइक कर रहे हैं।”
חיל-האוויר ממשיך לתקוף מטרות להסרת איום במרחב איראן: pic.twitter.com/aVMltxfh8R
— Israeli Air Force (@IAFsite) June 14, 2025
Israeli Army के International Spokesperson Lt. Col. Nadav Shoshani ने कहा, “हमने आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए, लेकिन ईरान ने आम लोगों पर मिसाइलें दागीं। एक तरफ बहादुरी है, दूसरी तरफ डरपोक हरकतें”
उन्होंने ये भी कहा, “दुनिया अब चुप नहीं रह सकती, ईरानी मिसाइलें बच्चों और परिवारों पर गिर रही हैं। चुप रहना यानी इस जुर्म में शामिल होना”
यह हमला उस “Pre-emptive strike” के बाद हुआ है जो Israel ने Iran के परमाणु ठिकानों पर शुक्रवार को किया था। Israeli Army का कहना है कि Iran अब परमाणु बम बनाने के बेहद करीब है और यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता है।
इसके जवाब में Iran ने भी पीछे नहीं हटते हुए ड्रोन और मिसाइलें चलाकर Israel के तेल अवीव पर हमला किया। इसके बाद Israel ने फिर से पलटवार शुरू कर दिया है।
इस बीच Iran ने America पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। Iranian Foreign Ministry ने कहा, “अगर America इजाजत नहीं देता तो Israel ये हमला कर ही नहीं सकता था। बातचीत की बात करके पीठ पीछे हमला करवाना दोहरा खेल है”