31.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

तेज रफ्तार में टूटी Nandan Kanan Express की जोड़, यात्रियों में मचा हड़कंप

तेज रफ्तार में टूटी Nandan Kanan Express की जोड़, यात्रियों में मचा हड़कंप

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के चंदौली में सोमवार को पुरी जा रही Nandan Kanan Express Coupling Break अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के पास हुआ। गनीमत रही कि ट्रेन की गति कम थी, जिससे कोई घायल नहीं हुआ।

कपलिंग एक हुक और चेन से जुड़ा तंत्र होता है, जो दो डिब्बों को जोड़ने का काम करता है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण एस4 और एस5 कोच अलग हो गए। आनन-फानन में इन डिब्बों को डीडीयू जंक्शन लाया गया, जहां यात्रियों को अन्य डिब्बों में शिफ्ट किया गया।

एक यात्री ने बताया, “हमने सोचा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है। अचानक झटका लगा और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। सौभाग्य से, ट्रेन धीमी गति में थी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।”

ट्रेन पहले ही तीन घंटे से अधिक लेट थी, इस हादसे के बाद मरम्मत में चार घंटे और लग गए। इसके बाद ट्रेन को पुरी के लिए रवाना किया गया।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में बिहार के बरौनी जंक्शन पर एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई थी, जब वह एक ट्रेन के इंजन और कोच के बीच फंस गया था। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना का कारण कर्मचारियों के बीच “गलत संचार” बताया था।

रेलवे प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है, लेकिन बार-बार हो रही ऐसी तकनीकी गड़बड़ियां सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!