Mohit Suri की रोमांटिक धमाकेदार वापसी, ‘Saiyara’ से यशराज ने लॉन्च किया नया हीरो-हीरोइन की जोड़ी

Mohit Suri की रोमांटिक धमाकेदार वापसी, 'Saiyara' से यशराज ने लॉन्च किया नया हीरो-हीरोइन की जोड़ी

0
269
Mohit Suri की रोमांटिक धमाकेदार वापसी, 'Saiyara' से यशराज ने लॉन्च किया नया हीरो-हीरोइन की जोड़ी
Mohit Suri की रोमांटिक धमाकेदार वापसी, 'Saiyara' से यशराज ने लॉन्च किया नया हीरो-हीरोइन की जोड़ी

बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रोडक्शन कंपनी Yash Raj Films और रोमांटिक फिल्मों के मास्टर माने जाने वाले Director Mohit Suri मिलकर एक नया जादू लेकर आ रहे हैं। इस बार कहानी सिर्फ प्यार की नहीं है, बल्कि दो नए चेहरों के बॉलीवुड डेब्यू की भी है। फिल्म का नाम है ‘Saiyara’, और इसका टीज़र आज रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

‘Saiyara’ फिल्म से Chunky Pandey के Nephew Ahaan Pandey बॉलीवुड में लीड हीरो के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगी अनीत पड्डा, जो पहले वेब सीरीज़ ‘Big Girls Don’t Cry’ और फिल्म ‘Salaam Venky’ में काम कर चुकी हैं।

टीज़र में एक डायलॉग सुनाया गया, जो लोगों के दिलों में उतर गया – “Saiyara मतलब तारों में एक तन्हा तार खुद चलके जो रोशन कर दे जग सारा।” इस लाइन ने फैंस को इमोशनल भी किया और रोमांटिक मूड में भी डाल दिया।

Mohit Suri, जो इससे पहले ‘Aashiqui 2’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ और ‘Half Girlfriend’ जैसी ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्में बना चुके हैं, अब ‘Saiyara’ के ज़रिए एक नई लव स्टोरी दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘Ek Villain Returns’ थी, और अब इस नई फिल्म से उन्हें एक बार फिर रोमांस की दुनिया में धमाका करने की उम्मीद है।

फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। टीज़र ने पहले ही यंग ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

बॉलीवुड में जहां बड़े सितारे अपनी जगह बनाए हुए हैं, वहीं ‘Saiyara’ जैसी फिल्में नए टैलेंट के लिए बड़ा मौका बनकर सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि अहान और अनीत की जोड़ी दर्शकों के दिलों में क्या सच में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here