11.1 C
Delhi
Tuesday, December 16, 2025

सांसद Mahua Moitra ने की Former MP Pinaki Mishra से दूसरी शादी, उम्र और रिश्तों का फासला बना चर्चा का विषय

सांसद Mahua Moitra ने की Former MP Pinaki Mishra से दूसरी शादी, उम्र और रिश्तों का फासला बना चर्चा का विषय

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Trinamool Congress की तेजतर्रार सांसद Mahua Moitra ने चुपचाप दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने जर्मनी में बीजू जनता दल (BJD) के नेता और Pinaki Mishra, former Member of Parliament के साथ सात फेरे लिए। जैसे ही शादी की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। लोग उम्र के फासले और पुराने रिश्तों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Mahua की उम्र 50 साल है जबकि Pinaki Mishra 65 साल के हैं। दोनों पहले भी शादी कर चुके हैं। Pinaki की पहली पत्नी Sangeeta Mishra थीं, जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं। अब दोनों नेता अपनी-अपनी पुरानी जिंदगी से आगे बढ़ते हुए नए रिश्ते में बंध गए हैं।

Pinaki Mishra राजनीति में बड़ा नाम रहे हैं। पहले कांग्रेस में थे और बाद में BJD में शामिल हुए। उन्होंने पुरी लोकसभा सीट से कई बार जीत दर्ज की। हालांकि, 2024 में उनका टिकट काट दिया गया और वह चुनाव नहीं लड़ पाए। राजनीति में आने से पहले वे सुप्रीम कोर्ट में वकील थे।

Mahua Moitra भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वे TMC की फायरब्रांड नेता मानी जाती हैं। संसद में उनके भाषण, सोशल मीडिया पर उनका तेवर और कोर्ट में कानूनी लड़ाईयों में उनकी भूमिका हमेशा सुर्खियों में रही है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। यहां तक कि Pinaki Mishra, Mahua के कुछ कानूनी मामलों में वकील के रूप में भी पेश हुए थे। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देकर दोनों ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने उनकी शादी पर सवाल उठाए हैं। कुछ ने उम्र का हवाला दिया, तो कुछ ने पुराने रिश्तों को लेकर कमेंट किए। लेकिन फैंस का कहना है – प्यार की कोई उम्र नहीं होती।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!