31.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

देश में नया इतिहास! Kangana Ranaut बोलीं- ‘Modi जी ने कर दिया बड़ा काम, भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम’

देश में नया इतिहास! Kangana Ranaut बोलीं- 'Modi जी ने कर दिया बड़ा काम, भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम'

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और मशहूर अभिनेत्री Kangana Ranaut ने वक्फ संशोधन बिल को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने के साथ ही देश में एक बड़ा बदलाव आया है, और इसका पूरा श्रेय PM Narendra Modi को जाता है। Kangana ने इस बिल को भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा कि अब कोई भी संस्था या व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं रहेगा।

मीडिया से बातचीत में Kangana Ranaut ने कहा, “आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। जो बदलाव हम देख रहे हैं, वह सिर्फ और सिर्फ PM Narendra Modi के नेतृत्व में संभव हुआ है।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन संविधान से ऊपर हो सकता है?”

Kangana ने इस बिल के जरिए उन व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए जो अब तक कानून के दायरे से बाहर रहकर देश को नुकसान पहुंचा रही थीं। उन्होंने कहा कि बिना किसी कानूनी ढांचे के कई अवैध गतिविधियां पनप रही थीं, जो अब खत्म हो जाएंगी। “ये भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला कर रहा था, लेकिन अब इस पर सख्त रोक लगेगी,” उन्होंने कहा।

सांसद Kangana Ranaut ने PM Narendra Modi की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कई रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा, “पहले देश की स्थिति देखिए, कितनी योजनाएं अधूरी पड़ी थीं। लेकिन अब कश्मीर से लेकर अरुणाचल और हिमाचल तक विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है।”

लोकसभा में यह बिल आधी रात के बाद पास हुआ, जिसमें 288 सांसदों ने इसके पक्ष में वोट दिया, जबकि 232 ने विरोध किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह बिल देश में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन को अधिक पारदर्शी बनाएगा।

यह संशोधन 1995 के वक्फ अधिनियम को और मजबूत करेगा और वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए तकनीक के उपयोग को बढ़ाएगा। इस बिल में संयुक्त संसदीय समिति द्वारा दी गई सिफारिशों को शामिल किया गया है, जिससे इसका प्रशासनिक ढांचा और मजबूत होगा।

Kangana ने आखिर में कहा, “आज का दिन यह साबित करता है कि देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह बिल भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की सबसे बड़ी जीत है।”

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!