अब Toll Plaza पर न झंझट, न लंबी लाइन! Nitin Gadkari ने लॉन्च किया ₹3000 वाला FASTag Annual Pass, जानिए पूरा प्लान

अब Toll Plaza पर न झंझट, न लंबी लाइन! Nitin Gadkari ने लॉन्च किया ₹3000 वाला FASTag Annual Pass, जानिए पूरा प्लान

0
284

देशभर में हाईवे से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय सड़क Transport Minister Nitin Gadkari ने बुधवार को एक नया ऐलान किया, जिससे toll पर रुकने का झंझट खत्म हो जाएगा। उन्होंने प्राइवेट गाड़ियों के लिए ₹3000 का FASTag आधारित वार्षिक पास लॉन्च कर दिया है, जो पूरे India के National Highway पर बिना रुके सफर की आज़ादी देगा।

यह पास 15 अगस्त 2025 से लागू होगा और एक साल तक या 200 ट्रिप तक वैध रहेगा—जो भी पहले पूरा हो जाए। यानी अब बार-बार टोल देने की टेंशन नहीं, सिर्फ एक बार पेमेंट और पूरे साल हाईवे पर बिना रुकावट सफर।

Nitin Gadkari ने कहा कि यह स्कीम सिर्फ कार, जीप और वैन जैसी निजी गाड़ियों के लिए है। इससे toll plaza पर लंबी कतारें कम होंगी, झगड़े घटेंगे और सफर ज्यादा स्मूद बनेगा। साथ ही, यह फैसला उन लोगों के लिए भी राहत लेकर आया है जो अक्सर 60 किलोमीटर के दायरे में कई बार टोल देते थे।

Annual Pass की activation और renewal के लिए एक खास लिंक जल्द ही ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ पर और NHAI तथा MoRTH की वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा।

हालांकि, इससे पहले संसद की Public Accounts Committee ने FASTag को लेकर कई गंभीर मुद्दों पर चिंता जताई थी—जैसे गलत चार्ज, तकनीकी गड़बड़ी और घटिया सड़कें। लेकिन अब सरकार ने नया प्लान लाकर ट्रैवलर की जेब और समय दोनों बचाने की कोशिश की है।

इस फैसले से लाखों वाहन मालिकों को फायदा होगा और हाईवे पर सफर करना अब और भी आसान, तेज और सस्ता हो जाएगा। अब इंतजार है 15 अगस्त का, जब FASTag Annual Pass का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और सफर को मिलेगा नया स्पीड ब्रेकर फ्री एक्सपीरियंस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here