OpenAI ने Chatgpt में लाया नया शॉपिंग फीचर, अब गूगल को होगी कड़ी टक्कर

OpenAI ने Chatgpt में लाया नया शॉपिंग फीचर, अब गूगल को होगी कड़ी टक्कर

0
112
OpenAI ने Chatgpt में लाया नया शॉपिंग फीचर, अब गूगल को होगी कड़ी टक्कर
OpenAI ने Chatgpt में लाया नया शॉपिंग फीचर, अब गूगल को होगी कड़ी टक्कर

OpenAI ने हाल ही में अपने Chatgpt App में एक नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को अब सीधे Chatgpt के जरिए शॉपिंग करने की सुविधा देगा। इस नई सुविधा के साथ, यूजर्स अब Chatgpt पर वेब सर्च के माध्यम से खरीदारी कर सकते हैं, जो ठीक वैसे ही होगा जैसे आप गूगल सर्च करके शॉपिंग करते हैं। OpenAI ने इसे Chatgpt सर्च मोड में जोड़ा है, जिससे यूजर्स को बेहतर और तेजी से शॉपिंग अनुभव मिलेगा।

कंपनी ने यह जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए दी है और बताया है कि इस फीचर से Chatgpt अब प्रोडक्ट्स को सर्च करने, कंपेयर करने और खरीदने में और भी ज्यादा मददगार हो जाएगा। OpenAI का कहना है कि यह फीचर अब Chatgpt के Default 4-O model में उपलब्ध होगा और इसका इस्तेमाल करने से शॉपिंग और भी आसान हो जाएगी।

OpenAI ने यह भी बताया कि पिछले हफ्ते Chatgpt सर्च मोड का इस्तेमाल करके 1 बिलियन से ज्यादा सर्च किए गए हैं, जो इस फीचर की बढ़ती लोकप्रियता को साबित करता है। इसके साथ, अब यूजर्स को प्रोडक्ट की विज़ुअल डिटेल्स, प्राइसिंग, रिव्यूज और खरीदने के लिए सीधे लिंक भी मिलेंगे।

कंपनी ने यह भी साफ किया कि इस फीचर के तहत जो लिस्टिंग दिखाई जाएंगी, वे कोई विज्ञापन नहीं होंगी। OpenAI का कहना है कि यह शॉपिंग फीचर अब धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है, चाहे वे प्लस, प्रो, फ्री या लॉग-आउट यूजर हों।

अब, OpenAI Chatgpt का यह नया फीचर शॉपिंग और सर्च के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाएगा और गूगल के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here