दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच मेट्रो हाई सिक्योरिटी पर

0
61

हम सभी को गणतंत्र दिवस का बेहद इंतजार है लेकिन पूरे भारत में इस दिन सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहते हैं। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है आइए चलते हैं इस खबर की तह तक।

दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा: 

दिल्ली मेट्रो स्टेशन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेशन परिसर में प्रवेश के साथ ही यात्री को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। जिससे अधिकतर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की लंबी लाइनें लग रही हैं। यह सिक्योरिटी 27 जनवरी तक लागू रहेगी।

भारत में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा:

भारत में 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली में सभी सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा को चाक चौबंद करने में जुटी हुई हैं। जो अब और भी कड़ी कर दी गई है। जहां बॉर्डर इलाकों में पुलिस टीम पिकेट लगाकर गाड़ियों और संदिग्धों की चेकिंग कर रही है तो वहीं मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा जांच भी बढ़ा दी गई है।

CISF ने की घोषणा:

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को घोषणा की कि CISF ने गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा जांच तेज कर दी है। इससे व्यस्त समय के दौरान कुछ स्टेशनों पर लाइनें लग सकती हैं। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआईएसएफ ने 27 जनवरी तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा जांच और तेज कर दी जिए।

प्लेटफॉर्म पर लंबी लाइन:

मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और राजीव चौक जैसे मेट्रो स्टेशन पर लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली के अन्य मेट्रो स्टेशन जैसे द्वारका, नवादा, उत्तम नगर, INA , नई दिल्ली सहित ज्यादातर स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी लाइन दिख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here