Russian President Vladimir Putin जल्द ही India की यात्रा पर आने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद Russia के Foreign Minister Sergei Lavrov ने की है। Lavrov ने बताया कि PM Narendra Modi के न्यौते पर Putin India आ रहे हैं और इस दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं।
Russia और भारत के संबंधों को लेकर आयोजित एक विशेष सम्मेलन में Lavrov ने वीडियो संदेश के जरिए इस बात की घोषणा की। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय दूतावास और रूसी इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल (RIAC) द्वारा किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, पिछले साल जुलाई में PM Narendra Modi Russia गए थे और अब Putin इस राजनयिक दोस्ती को और मजबूत करने के लिए भारत आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मुलाकात में कई अहम समझौते हो सकते हैं, खासकर रक्षा और व्यापार के मामलों में।

वहीं, इस बीच खबर यह भी है कि PM Modi भी मई में Russia के दौरे पर जा सकते हैं। यह यात्रा Moscow के रेड स्क्वायर में आयोजित विक्ट्री डे परेड के लिए हो सकती है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए आयोजित की जा रही है। इस दौरान भारतीय सेना की एक टुकड़ी भी परेड में हिस्सा ले सकती है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि Russia और India के बीच लगातार हो रही उच्च स्तरीय बैठकों से दोनों देशों के संबंधों को एक नई मजबूती मिलेगी। पुतिन के इस दौरे से वैश्विक स्तर पर भी कई अहम संकेत जाने की उम्मीद है, खासकर वर्तमान भू-राजनीतिक माहौल को देखते हुए। अब सबकी निगाहें इस बहुप्रतीक्षित दौरे पर टिकी हैं।
