Delhi में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर जलजमाव, ट्रैफिक जाम और टूटी पेड़

Delhi में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर जलजमाव, ट्रैफिक जाम और टूटी पेड़

0
70
Delhi में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर जलजमाव, ट्रैफिक जाम और टूटी पेड़
Delhi में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर जलजमाव, ट्रैफिक जाम और टूटी पेड़

Delhi और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में पानी भर गया, सड़कों पर गाड़ियां फंसीं और ट्रैफिक घंटों तक जाम रहा। गुरुग्राम, मिंटो रोड और Delhi एयरपोर्ट जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे।

तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए और गाड़ियां बंद हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के कारण ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। राजधानी की सड़कें झील में बदल गईं।

Delhi की CM Rekha Gupta ने कहा कि तीनों सरकारें—केंद्र, Delhi और स्थानीय निकाय—मिलकर काम कर रही हैं ताकि दिल्ली की बिगड़ी व्यवस्था को ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा, “आज की बारिश सिस्टम के लिए एक चेतावनी है। हम सभी अलर्ट पर थे और अधिकारी सुबह 5 बजे से सड़कों पर थे।”

वहीं, Jammu-Kashmir के अखनूर सेक्टर में तेज बारिश के कारण Chenab River का जलस्तर भी बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 1 से 6 मई के बीच Jammu-Kashmir, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी थी।

मौसम विभाग की एडवाइजरी में लोगों से घर में रहने, यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया गया है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करने की चेतावनी दी गई है।

बारिश से पहले मानसून जैसी तबाही ने Delhi-NCR की तैयारियों की पोल खोल दी है। राजधानी एक बार फिर बारिश के आगे बेबस नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here