16.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

Mumbai में बारिश ने मचाई तबाही, Kemps Corner की सड़क धंसी, गाड़ियों की कतारें, लोग बोले- “शाबाश BMC”

Mumbai में बारिश ने मचाई तबाही, Kemps Corner की सड़क धंसी, गाड़ियों की कतारें, लोग बोले- “शाबाश BMC”

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

सोमवार सुबह Mumbai में हुई तेज बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई इलाकों में पानी भर गया और लोकल ट्रेनें भी रुक-रुक कर चलीं। लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब South Mumbai के मशहूर Kemps Corner की सड़क धंस गई। ये सड़क अचानक बीच से टूट गई और वहां बड़ा सा गड्ढा बन गया, जिसमें पानी भरता दिखा।

इस हादसे का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग गुस्से में BMC को जमकर कोस रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत बढ़िया काम BMC का।हर साल यही हाल” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “सिर्फ 8 घंटे की बारिश में सड़क बैठ गई, शर्म आनी चाहिए”

यह सड़क Mumbai की सबसे बिजी सड़कों में गिनी जाती है। यहीं से Napean Sea Road और ब्रीच कैंडी जैसे इलाकों को जोड़ा जाता है। सड़क टूटने के बाद traffic police ने इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया। अब कोई भी गाड़ी Kemps Corner से Mukesh Chowk या नेपियन सी रोड की तरफ नहीं जा पा रही।

लोगों ने कहा कि Mumbai में हर साल बारिश होती है, लेकिन BMC कभी सबक नहीं लेती। हर बार करोड़ों खर्च होते हैं, फिर भी सड़कें टूट जाती हैं। एक और यूजर ने पूछा, “अब इस सड़क को ठीक करने में कितने करोड़ लगेंगे?”

फिलहाल BMC की टीम ने टूटे हुए हिस्से को हटाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन मरम्मत में कई दिन लग सकते हैं। तब तक लोगों को जाम, ट्रैफिक और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Mumbai में बारिश शुरू होते ही फिर वही दर्दनाक कहानी दोहराई जा रही है – टूटी सड़कें, बंद ट्रेनें और लाचार जनता।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!