Rajasthan Budget 2025: युवाओं को बड़ी सौगात, 1.25 लाख सरकारी भर्तियों का ऐलान

Rajasthan Budget 2025: युवाओं को बड़ी सौगात, 1.25 लाख सरकारी भर्तियों का ऐलान

0
59
Rajasthan Budget 2025: युवाओं को नौकरी, विकास को रफ्तार, ग्रीन इनिशिएटिव्स को बढ़ावा
Rajasthan Budget 2025: युवाओं को नौकरी, विकास को रफ्तार, ग्रीन इनिशिएटिव्स को बढ़ावा

राजस्थान सरकार ने बजट पेश करते हुए प्रदेश के युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की है कि इस साल 1 लाख 25 हजार पदों पर सरकारी भर्तियां निकाली जाएंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में उत्साह है, और वे इसे रोजगार की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।

सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने इस घोषणा का स्वागत किया है। राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे महेश कुमावत ने कहा, “सरकार का यह फैसला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अगर भर्तियां पारदर्शी और समय पर निकाली जाती हैं, तो हजारों युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा।” इसी तरह, REET परीक्षा की तैयारी कर रही किरण ने कहा, “यह घोषणा खासकर उन गरीब परिवारों के उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।”

सीकर में पटवारी भर्ती की तैयारी कर रहे सुनील वर्मा ने कहा, “अगर सरकार हर महीने नियमित रूप से भर्तियां निकालती है, तो यह बेरोजगारों के लिए और भी अच्छा होगा।” उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

राजस्थान सरकार की इस घोषणा से बेरोजगार युवाओं को उम्मीद जगी है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू होगी और कितने पदों पर नियुक्तियां जल्द हो सकेंगी।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here