Ranji Trophy: Virat Kohli को देखने की सनक में मच गया भगदड़, कई लोग हुए घायल

Ranji Trophy: Virat Kohli की Ranji Trophy में वापसी कर रहे हैं। उन्हें देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस पहुंच गए। धक्का-मुक्की में कई फैंस घायल हो गए और सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालनी पड़ी। एक सुरक्षाकर्मी भी इस दौरान घायल हो गया।

0
65
Ranji Trophy: Stampede broke out in the craze to see Virat Kohli, many people got injured
Ranji Trophy: Stampede broke out in the craze to see Virat Kohli, many people got injured.

Virat Kohli Ranji Trophy 2025: Virat Kohli लगभग 13 साल बाद रणजी क्रिकेट के लिए गुरुवार (30 जनवरी) को मैदान में उतरे. कोहली को देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर और अंदर भारी भीड़ दिखी. इस दौरान दिल्ली के लोकल बॉय को देखने के लिए गजब का जुनून दिखा. वहीं, सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे है, इसमें दावा किया जा रहा है कि उनको देखने के लिए 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी.

कई फैंस घायल हो गए

Virat Kohli को खेलते देखने के लिए फैंस में काफी उत्साह था। इस उत्साह ने अराजकता का रूप ले लिया, जिसमे कई प्रशंसक घायल हो गए। गेट 16 के बाहर, धक्का-मुक्की में कई फैंस गिर गए और चोटिल हो गए। एक पुलिस बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों के जूते वहीं छूट गए। रिपोर्ट्स की मानें तो कम से कम तीन लोग इस हंगामे में घायल हुए। घायल फैंस का गेट के पास ही इलाज किया। एक फैन के पैर पर पट्टी बांधनी पड़ी। सुरक्षाकर्मियों के अनुरोध पर कई स्कूल और कॉलेज जाने वाले युवाओं ने गेट 16 के पास अपने बैग छोड़ दिए।

एक अलग गेट भी खोलना पड़ा

स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश में एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया। मैनेजमेंट को इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं की थी। शुरुआत में फैंस के लिए केवल तीन गेट खोले जाने थे। हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त गेट खोला गया। स्टेडियम में आने के लिए आधार कार्ड की कॉपी साथ रखनी थी लेकिन भीड़ की वजह से उसकी जांच भी नहीं की जा सकी। फैंस ने सुबह 8 बजे से ही गेट 16 और 17 के बाहर कतार लगाना शुरू कर दिया था, जो दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के सबसे करीब थे। गेट खुलने से पहले उन्हें एक घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा।

इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने टॉस जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह जानने के बाद कि दिल्ली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, कुछ फैंस चले जाना चाहते थे कि कोहली जल्द ही बल्लेबाजी नहीं करेंगे। हालांकि, उनमें से कुछ को स्टैंड छोड़ने की अनुमति नहीं दी गई। इससे फैंस और सुरक्षा अधिकारियों के बीच बहस हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने आखिरकार कुछ प्रशंसकों को स्टैंड छोड़ने और गेट 16 के पास के क्षेत्र से अपने बैग वापस लेने की अनुमति दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here