ग्लोबल स्टार Rihanna ने Cannes Film Festival में सभी का ध्यान अपनी खूबसूरती से खींचा। उन्होंने अपने पार्टनर A$AP Rocky के साथ रेड कारपेट पर कदम रखा। Rihanna ने आसमानी नीले रंग की शानदार ड्रेस पहनी थी, जो हर किसी की नजरें अपनी ओर मोड़ने वाली थी। इस दौरान वे पति Rocky का साथ देने आई थीं, जिनकी नई फिल्म ‘Highest 2 Lowest’ का प्रीमियर हुआ।
यह फिल्म मशहूर निर्देशक स्पाइक ली की है और इसमें हॉलीवुड के बड़े स्टार Dezel Washington भी हैं। A$AP Rocky ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। Rihanna और Rocky तीसरे बच्चे के लिए तैयार हैं, जिसकी खुशखबरी रिहाना ने इस महीने की शुरुआत में मेट गाला पर दी थी। उनके दो बच्चे हैं, RZA और Riot, जो अभी छोटे हैं।
Rocky ने बताया कि denzel Washington के साथ काम करना उनके लिए सपने जैसा था। उन्होंने कहा, “डेंजेल के सामने खुद को संभालना बहुत मुश्किल था क्योंकि मैं उनका बड़ा फैन हूं। मैं हमेशा उनसे सीखना चाहता हूं।”

‘Highest 2 Lowest’ जापानी क्लासिक फिल्म ‘High and Low’ का आधुनिक New York में रीमेक है। इस फिल्म में Ice Spice भी पहली बार बड़े पर्दे पर आई हैं। Jeffrey Wright और Ilfenesh Hadera भी इसमें मुख्य भूमिका में हैं।
Rihanna ने हाल ही में स्मर्फ्स फिल्म के लिए गाना रिलीज किया है, जिसमें वे स्मर्फेट की भूमिका निभा रही हैं। Rocky ने बताया कि दोनों की फिल्में एक ही साल में रिलीज़ हो रही हैं, जो उनके लिए गर्व की बात है।
Cannes में Rihanna की ये उपस्थिति और तीसरे बच्चे की खबर ने फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी है। अब सब उनकी फैमिली में नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
