पहली बार सीमा हैदर दिल्ली पहुंचीं, वकील के घर जाकर किया खास काम – जानिए

पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर पहली बार दिल्ली पहुंचीं, वकील एपी सिंह के परिवार से मिलीं और वीडियो शेयर किया।

0
72
Seema Haider की ‘Good News’ का ऐलान! Pakistan से आई महिला ने फिर मचाई सनसनी

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने शादी के करीब दो साल बाद पहली बार दिल्ली का रुख किया है। अब तक वे सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा और नोएडा तक ही सीमित थीं, लेकिन इस बार राजधानी पहुंचकर उन्होंने सबको चौंका दिया।

सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ वकील एपी सिंह के घर पहुँचीं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए दिल्ली वाला मायका जैसा है। सीमा ने बताया कि वह एपी सिंह की मां से मिलने आई थीं, जो बीमार चल रही हैं। इस दौरान एपी सिंह ने उन्हें अपना घर, दफ्तर दिखाया और खाना भी खिलाया। सीमा ने इसका वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया।

सीमा की कानूनी लड़ाई

सीमा हैदर की तरफ से कानूनी लड़ाई एपी सिंह लड़ रहे हैं। उन्होंने सीमा को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए राष्ट्रपति को याचिका भी भेज रखी है।

भारत आने का सफर

सीमा हैदर मई 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनके साथ चार बच्चे थे। भारत पहुंचते ही उन्हें गिरफ़्तार किया गया और जेल भेजा गया, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। तब से वह उत्तर प्रदेश के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। अब वे सचिन की बेटी की मां भी बन चुकी हैं और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

PUBG से शादी तक

लॉकडाउन के दौरान PUBG गेम खेलते हुए सीमा और सचिन की मुलाक़ात हुई थी। बातचीत प्यार में बदली और फिर सीमा ने सीमा पार करने का बड़ा फ़ैसला लिया। दुबई और नेपाल के रास्ते वह भारत पहुंचीं और सचिन से शादी कर ली। शुरू में सिर्फ ससुराल तक सीमित रहने वाली सीमा अब खुलकर परिवार के साथ बाजारों और अब पहली बार दिल्ली तक पहुंच चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here