Sonam की कोर्ट में पेशी से पहले सनसनी! पति की हत्या के बाद खाई में फेंका शव, Medical Test में चौंकाने वाले खुलासे

Sonam की कोर्ट में पेशी से पहले सनसनी! पति की हत्या के बाद खाई में फेंका शव, Medical Test में चौंकाने वाले खुलासे

0
228

Raja Raghuvanshi मर्डर केस में एक और बड़ा मोड़ आ गया है। अपनी ही पति की हत्या करवाने वाली Sonam को Meghalaya Police मंगलवार देर रात Shillong ले आई। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट में पेशी से पहले उसका medical test कराया, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस केस की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी गई है, जो आज से पूछताछ शुरू करेगी।

Sonam को Ghazipur से पकड़ने के बाद पहले Patna और फिर वहां से Shillong लाया गया। रास्ते में पुलिस ने कई बार उससे सवाल किए, लेकिन उसने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। Sonam के अलावा इस हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपी राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल चौहान भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इन सभी को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसके बाद इनसे सख्ती से पूछताछ होगी।

पुलिस अब इन आरोपियों की मदद से हत्या की पूरी कहानी को दोबारा समझने की कोशिश करेगी। आरोपियों को घटनास्थल ले जाया जाएगा, जहां वह दिखाएंगे कि राजा की हत्या कैसे और कहां की गई थी। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान सोनम भी मौके पर मौजूद थी और जब एक आरोपी ने पीछे हटने की कोशिश की तो सोनम ने ही उसे हत्या के लिए उकसाया।

FIR में राजा के भाई ने बताया है कि हत्या के बाद राजा की अंगूठी, चेन, वॉलेट, मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज भी गायब हो गए थे। यानी ये सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के तहत किया गया लूटपाट का मामला भी है।

अब पुलिस के पास सात दिन की transit remand है, जिसमें हर एंगल से जांच होगी। पूरे देश की नजर इस केस पर टिकी है, जहां प्यार, धोखा और खून का खौफनाक सच सामने आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here