तमिल अभिनेत्री Shruti Narayanan का एक 14 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह वीडियो रेडिट, एक्स, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह क्लिप एक प्राइवेट ऑडिशन के दौरान रिकॉर्ड की गई थी, जिसमें Tamil Film Industry के चौंकाने वाले सच सामने आ सकते हैं। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बन गया है।
इस पूरे मामले के बीच Shruti Narayanan ने अपनी इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन को म्यूट कर दिया और फिर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिखाया गया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी भी व्यक्ति का हूबहू क्लोन बनाया जा सकता है। इसके बाद अटकलें तेज हो गईं कि यह वायरल वीडियो भी AI-जनरेटेड हो सकता है।
Shruti, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और जिनके इंस्टाग्राम पर 420K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, ने हाल ही में अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया था। लेकिन अब उन्होंने इसे फिर से पब्लिक कर दिया और AI तकनीक पर वीडियो पोस्ट कर संकेत दिया कि वायरल क्लिप नकली हो सकती है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का एक और सबूत मान रहे हैं, तो कुछ इसे गढ़ी हुई कहानी बता रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह वीडियो गुमराह करने के लिए बनाया गया एक Deepfake हो सकता है।
अब तक इस वीडियो को लेकर किसी भी आधिकारिक संस्था या पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, इसे मशहूर Actresses Trisha Krishnan और Amala Paul से जुड़े पुराने मामलों से जोड़ा जा रहा है, जो बाद में पूरी तरह फर्जी निकले थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Shruti Narayanan का यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है।
