Sunita Williams की घर वापसी, ISS पहुंचा NASA का Crew-10; जानें धरती पर कब लौटेगा स्पेसक्राफ्ट

Sunita Williams और बुच विलमोर को धरती पर वापस लाने के लिए Crew Dragon (स्पेशक्राफ्ट) अंतरिक्ष में पहुंच चुका है। जल्द ही स्पेसक्राफ्ट की ISS से डॉकिंग कराई जाएगी। Sunita Williams और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे। उन्हें महज एक हफ्ते के बाद धरती पर वापस लौटना था लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से दोनों वहां फंस गए।

0
75

अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को वापस लाने के लिए लॉन्च किया गया Crew Dragon (स्पेशक्राफ्ट) अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में दाखिल हो चुका है। भारतीय समयानुसार 16 मार्च को रात 11:30 बजे डॉकिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों 19 मार्च को धरती पर वापसी करेंगे।

शुक्रवार (14 मार्च) को स्पेसएक्स ने Crew-10 मिशन लॉन्च किया गया। फाल्कन-9 रॉकेट से Crew Dragaon कैप्शूल को लॉन्च किया गया है।

जल्द होगी Crew Dragaon की डॉकिंग

बता दें कि डॉकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेससूट से बाहर निकलेंगे और कार्गों को उतारने की तैयारी करेंगे। इसके बाद हैच को खोलने की प्रिक्रिया शुरू होगी। ISS में प्रवेश करने के बाद नासा Crew-10 के स्वागत समारोह को टेलीकास्ट किया जाएगा। डॉकिंग वो प्रक्रिया है जब अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन से जाकर Crew Dragon जुड़ते हैं।

गौरतलब है कि सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने टेस्ला के मालिक एलन मस्क को अनुरोध किया था कि सुनीता विलियम्स की जल्द वापसी के लिए कदम उठाए जाएं।

इन चार अंतरिक्ष यात्रियों को सौंपी गई मिशन की जिम्मेदारी

Dragon स्पेसक्राफ्ट को चार नए एस्ट्रोनॉट्स लेकर स्पेस स्टेशन में दाखिल हुए हैं। इसमें नासा के कमांडर ऐनी मैक्कलेन, पायलट अयर्स, जापान की स्पेस एजेंसी JAXA के ताकुया ओनिशी और रूस की कोस्मोनॉट किरिल पेसकोव शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, अटलांटिक महासागर में स्पेसक्राफ्ट उतर सकता है।

 

पिछले 9 महीने से ISS में फंसी हैं सुनीता विलियम्स

बताते चलें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे। उन्हें महज एक हफ्ते के बाद धरती पर वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से दोनों वहां फंस गए। 9 महीने से ज्यादा समय से दोनों वहां फंसे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here