Guwahati के गार्भांगा झरने में रविवार दोपहर को ‘The Family Man 3’ के एक्टर Rohit Basfore की रहस्यमयी हालत में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब Rohit अपने नौ साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया था। पुलिस का शुरुआती दावा है कि Rohit झरने में फिसलकर गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
रानी पुलिस आउटपोस्ट के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शाम 4 बजे सूचना मिली, जिसके बाद वे 4:30 बजे मौके पर पहुंचे। SDRF की टीम ने करीब 6:30 बजे Rohit का शव झरने से बरामद किया। पुलिस ने कहा कि अब तक कोई साजिश या हत्या का संकेत नहीं मिला है, लेकिन मामले की जांच जारी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हालांकि Rohit Basfore के परिवार ने हादसे पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि यह एक साधारण दुर्घटना नहीं हो सकती। परिवार ने दावा किया है कि Rohit को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां दोपहर 12 बजे के बाद उसका मोबाइल बंद कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि Rohit तैरना नहीं जानता था, फिर वह पानी के पास क्यों गया?
परिवार का आरोप है कि Rohit की मौत महज एक ‘दुर्घटना’ नहीं, बल्कि एक साजिश हो सकती है। अब पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोस्तों की भूमिका की सही तरीके से जांच की जा रही है या नहीं। इस बीच रोहित के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
‘The Family Man 3’ में अहम भूमिका निभा रहे Rohit Basfore की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह महज़ हादसा था या पर्दे के पीछे कोई गहरी साज़िश? जवाब अभी बाकी है।