16.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

‘राजा नै छोरा चाहिए था, और…’, हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर रिलीज, देखकर कांप जाएगी रूह

Nushrratt Bharuccha Soha Ali Khan Horror Movie Chhorii 2: फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह काफी मार्मिक है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

बेटियों का जन्म हर किसी के लिए खुशखबरी नहीं होता। यह समाज का एक कड़वा सच है। इतिहास में कई ऐसी कहानियां दफन हैं, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मौत की नींद सुला दिया जाता। फिल्मों और धारावाहिकों में इन कहानियों को उतारने की कोशिश होती रही हैं। कुछ इसी तरह की कहानी लेकर आ रही है हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’। आज बुधवार 03 अप्रैल को इसका ट्रेलर जारी हुआ है।

'राजा नै छोरा चाहिए था, और...', हॉरर फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर रिलीज, देखकर कांप जाएगी रूह

राजा की कहानी से शुरुआत

विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान अहम भूमिका में हैं। इसमें लैंगिक भेदभाव को दिखाया गया है। इसमें इमोशंस भी हैं और हॉरर भी। ट्रेलर के शुरुआती दृश्य में एक महिला एक छोटी बच्ची को कहानी सुनाती है। कहती है, ‘एक घंणा बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिन उसके घर पर छोरी का जन्म होया। राजा गुस्सा हो गया’। बच्ची पूछती है, ‘गुस्सा क्यों?’

अतीत की कुछ-कुछ असली कहानी

‘क्योंकि राजा नै छोरा चाहिए था, छोरी तो कतई ना’। लड़की हैरानी से पूछती है, ‘फिर क्या हुआ?’ बताया जाता है, ‘राजा नै अपनी दासी तै बुलाया।’ इसके आगे शुरू होती है फिल्म की झलक। घूंघट डाले सोहा अली खान नजर आती हैं। अपनी बच्ची पर खतरा मंडराता देख नुसरत भरूचा के चेहरे पर चिंता की लकीरें और घबराहट हैं। कहती हैं, ‘मेरी बच्ची अभी बहुत छोटी है’। बच्ची को मार देने का हुक्म दिया जाता है और आग लगा दी जाती है।

यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

आगे का ट्रेलर काफी डरावना है। कुआं है, डर है और प्रथा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है ‘खतरा बढ़ेगा, खौफ बढ़ेगा’। सवाल यह रह जाता है कि क्या वह राजा अभी भी जिंदा है? मेकर्स का दावा है कि इस बार कहानी और ज्यादा खौफनाक है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। ट्रेलर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि यह फिल्म दरअसल, साल 2021 में आई हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का ही सीक्वल है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। करीब चार साल बाद अब सीक्वल ‘छोरी 2’ आ रहा है। यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है।
- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!