मशहूर कार रेसर Tariq Baloch की हत्या से Balochistan में बवाल, लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप

मशहूर कार रेसर Tariq Baloch की हत्या से Balochistan में बवाल, लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप

0
255
मशहूर कार रेसर Tariq Baloch की हत्या से Balochistan में बवाल, लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप
मशहूर कार रेसर Tariq Baloch की हत्या से Balochistan में बवाल, लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप

Balochistan के मशहूर कार रेसर Tariq Baloch की लाश सोमवार सुबह जिवानी के पल्लीरी इलाके में मिली। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले उन्हें सफेद कार में कुछ लोगों ने जबरन अगवा किया था। अब उनकी मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बलोच यकजहती कमेटी (BYC) ने दावा किया है कि Tariq को Pakistan की सुरक्षा एजेंसियों ने उठाया और फिर मारकर फेंक दिया। BYC का कहना है कि Tariq का किसी भी राजनीतिक संगठन से कोई लेना-देना नहीं था। वह सिर्फ एक स्पोर्ट्स पर्सन थे, जिन्हें Pakistan और Iran में लोग मोटर रेसिंग के लिए जानते थे।

Tariq की मौत ने पूरे Balochistan में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। लोग कह रहे हैं कि अगर एक आम खेल खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा? BYC ने इसे Pakistan की “kill and dump” पॉलिसी बताया है, जिसके तहत लोगों को उठाकर मार दिया जाता है।

Tariq Baloch पहले भी इस तरह के मामले का शिकार हो चुके थे। फरवरी 2023 में उन्हें और उनके भाई को बिना किसी आरोप के उठा लिया गया था। तब भी लोगों के दबाव के बाद उन्हें छोड़ना पड़ा था। लेकिन इस बार Tariq की जान चली गई।

BYC ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की है कि वे इस मामले में दखल दें और Pakistan सरकार पर दबाव बनाएं ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।

Balochistan में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। लोगों को अगवा करना, टॉर्चर करना और फिर लाश फेंक देना अब एक सामान्य बात बन चुकी है। Tariq Baloch की मौत ने एक बार फिर इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here