अमेरिकी रैपर और Songwriter Travis Scott के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज रैपर पहली बार भारत आ रहे हैं और 18 अक्टूबर 2025 को New Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। यह खास इवेंट BookMyShow Live और Live Nation के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
Travis Scott ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ‘सर्कस मैक्सिमस वर्ल्ड टूर’ के एशिया शेड्यूल की घोषणा की। दिलचस्प बात यह है कि एशिया टूर की शुरुआत भारत से होगी। इसके बाद वह सियोल (कोरिया), सान्या (चीन) और टोक्यो (जापान) में भी अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस देंगे। Scott ने पोस्ट में लिखा, “जॉबर्ग/एशिया, हम जल्द आ रहे हैं। मैं कुछ अलग देखना चाहता हूं।”
Scott ने पिछले साल अपने Europe टूर को शानदार तरीके से पूरा किया था। इस टूर के दौरान उन्होंने नॉर्थ America और Europe के कई बड़े स्टेडियम्स में परफॉर्म किया, जिसमें लंदन का 62,000 दर्शकों की क्षमता वाला टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम भी शामिल था।
‘सर्कस मैक्सिमस वर्ल्ड टूर’ के दौरान एक यादगार पल तब आया जब मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट ने ऑरलैंडो में ट्रैविस के शो में स्पेशल अपीयरेंस दी। उस दौरान Scott ने कहा, “मैं आज इस स्टेज पर अपने भाई की वजह से खड़ा हूं। उन्होंने मेरे लिए यह दरवाजे खोले। सबसे महान के लिए तालियां बजाओ।”
‘SICKO MODE’, ‘Goosebumps’, ‘Highest in the Room’ और ‘FE!N’ जैसे सुपरहिट गानों से दुनिया भर में मशहूर Travis Scott को मॉर्डन हिप-हॉप का लेजेंड माना जाता है। उनके अनोखे साइकेडेलिक बीट्स और धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।
उनका लेटेस्ट एलबम ‘UTOPIA’ स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड्स तोड़ चुका है और ट्रैविस को इस जेनरेशन के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल कर चुका है। अब भारत में उनके लाइव कॉन्सर्ट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। फैंस इस ऐतिहासिक परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
