22.1 C
Delhi
Thursday, October 30, 2025

Trump on Sunita Williams: Sunita Williams की स्पेस से वापसी पर क्या बोले ट्रंप – जानिए

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

अमेरिकी एस्ट्रोनॉट Sunita Williams और Butch Wilmore 286 दिनों बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौट आए हैं। दोनों ने SpaceX के Dragon Capsule के जरिए फ्लोरिडा के समंदर में लैंड किया। सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump का बयान आया है। उन्होंने कहा, “मैंने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है।”

मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “प्रेसिडेंट बनने के बाद जब मैं ऑफिस में आया तो मैंने Elon Musk से कहा कि हमें उन्हें (Sunita Williams और Butch Wilmore) को वापस लाना होगा। Biden ने उन्हें छोड़ दिया है। अब वे वापस आ गए हैं। जब वो बेहतर हो जाएंगे तो वे Oval Office (राष्ट्रपति ऑफिस) में आएंगे।”

“जो वादा किया, उसे निभाया” – व्हाइट हाउस
White House ने X (पूर्व में ट्विटर) पर Sunita Williams और Butch Wilmore की वापसी पर लिखा, “जो वादा किया, उसे निभाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से स्पेस में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज उनकी धरती पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। Elon Musk, SpaceX और NASA को धन्यवाद।”

फ्लोरिडा के समंदर में कैप्सूल ने किया लैंड
Sunita Williams और Butch Wilmore करीब 9 महीने बाद धरती पर लौटकर आए हैं। SpaceX के Dragon Capsule के जरिए दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी हुई है। Dragon Capsule ने बुधवार (19 मार्च) की सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के समंदर पर लैंड किया। उनकी धरती पर वापसी पर दुनिया में जश्न का माहौल है।

8 जून, 2024 को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे एस्ट्रोनॉट्स
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के एस्ट्रोनॉट Sunita Williams और Barry “Butch” Wilmore 8 जून, 2024 को Boeing के Starliner Spacecraft के जरिए अंतरिक्ष में गए थे। NASA का ये 8 दिन का स्पेस मिशन था, लेकिन इस स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के बाद दोनों की वापसी टल गई। इस बीच कई बार NASA ने उन्हें वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों एस्ट्रोनॉट की वापसी नहीं हो सकी। आखिरकार नौ महीने बाद SpaceX के Dragon Capsule के जरिए दोनों को धरती पर वापस लाया गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!