Trump का बड़ा ऐलान – 5 मिलियन डॉलर में मिलेगा ‘Gold Card’, बन सकते हैं American नागरिक

Trump का बड़ा ऐलान – 5 मिलियन डॉलर में मिलेगा ‘Gold Card’, बन सकते हैं American नागरिक

0
79
Trump का बड़ा ऐलान – 5 मिलियन डॉलर में मिलेगा ‘Gold Card’, बन सकते हैं American नागरिक
Trump का बड़ा ऐलान – 5 मिलियन डॉलर में मिलेगा ‘Gold Card’, बन सकते हैं American नागरिक

American राष्ट्रपति Donald Trump ने मंगलवार (स्थानीय समय) को घोषणा की कि अमेरिका अब धनवान विदेशी नागरिकों को ‘Gold Card’ जारी करेगा, जिससे वे देश में रहने और काम करने के योग्य बन जाएंगे। इस विशेष कार्ड की कीमत 5 मिलियन डॉलर होगी और यह उन्हें नागरिकता की राह भी प्रदान करेगा।

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने इस योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस कार्ड की बिक्री दो हफ्तों में शुरू हो जाएगी और लाखों की संख्या में लोग इसे खरीद सकते हैं। “कानूनी रूप से यह पूरी तरह सही है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

Commerce Secretary Howard Lutnick ने जानकारी दी कि ‘Gold Card’ मौजूदा EB-5 वीजा कार्यक्रम की जगह लेगा और इसके लिए कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे शानदार वैश्विक नागरिक हों,” लुटनिक ने कहा।

जब Trump से पूछा गया कि क्या Russian magnate भी इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, संभवतः मैं कुछ रूसी धनकुबेरों को जानता हूं, जो बहुत अच्छे लोग हैं।”

इस दौरान Trump ने व्हाइट हाउस में एक नई ‘गोल्फ ऑफ अमेरिका’ नामक नक्शे को निहारते हुए कहा, “इसे देखते हुए मेरी आंखें नम हो रही हैं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि कोई कहे, ‘ट्रंप रो पड़े।'”

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस (AP) पर भी निशाना साधा और उसे “रेडिकल लेफ्ट” करार दिया। ट्रंप ने कहा, “वे पक्षपाती हैं, वे हमें उचित तरीके से नहीं कवर करते।” वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी AP पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रपति से सवाल पूछना कोई कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है।

बातचीत के दौरान Trump ने पर्चे भी बांटे जिन पर लिखा था, “ट्रंप हर बात में सही थे।” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “देखो, यह देखो, ट्रंप सही थे, क्या कोई लेना चाहेगा?”

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here