34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Instagram पर Unfollow: 20 साल बाद Sehwag और Aarti के रिश्ते में दरार, तलाक की चर्चाएं तेज

 Instagram पर Unfollow: 20 साल बाद Sehwag और Aarti के रिश्ते में दरार, तलाक की चर्चाएं तेज

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के बीच तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल की शादी के बाद दोनों अलग हो रहें हैं और कई महीनों से अलग रह रहें हैं। हाल ही में यह भी पता चला है कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

2004 में की थी शादी, दो बेटों के माता-पिता हैं

वीरेंद्र सहवाग और आरती ने 2004 में शादी की थी और उनके दो बेटे आर्यवीर और वेदांत हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में सहवाग के सोशल मीडिया पोस्ट्स में उनकी पत्नी की गैरमौजूदगी ने इन अटकलों को और भी मजबूत किया है। अभी तक इस मामले पर सहवाग या आरती की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Instagram पर Unfollow_ 20 साल बाद Sehwag और Aarti के रिश्ते में दरार, तलाक की चर्चाएं तेज
Instagram पर Unfollow_ 20 साल बाद Sehwag और Aarti के रिश्ते में दरार, तलाक की चर्चाएं तेज

सहवाग का क्रिकेट करियर रहा शानदार

दिल्ली में जन्मे वीरेंद्र सहवाग को टेस्ट क्रिकेट में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ ओपनर माना जाता है। उन्होंने 104 टेस्ट मैचों (180 पारियों) में 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 82.23 का रहा, जो टेस्ट क्रिकेट में दुर्लभ है।

Instagram पर Unfollow: 20 साल बाद Sehwag और Aarti के रिश्ते में दरार, तलाक की चर्चाएं तेज
Instagram पर Unfollow: 20 साल बाद Sehwag और Aarti के रिश्ते में दरार, तलाक की चर्चाएं तेज

सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में पहला तिहरा शतक लगाया था। इसके बाद 2008 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में दूसरा तिहरा शतक जड़ा। वह दो तिहरे शतक लगाने वाले चुनिंदा क्रिकेटरों की सूची में शामिल हैं।

वनडे और टी20 में भी छोड़ी छाप

वनडे क्रिकेट में सहवाग ने 251 मैचों (245 पारियों) में 8273 रन बनाए। उनका औसत 35.05 और स्ट्राइक रेट 104.33 रहा। उन्होंने वनडे में 15 शतक और 38 अर्धशतक लगाए। 2011 के वर्ल्ड कप में सहवाग ने पहले गेंद पर चौके लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

टी20 क्रिकेट में भी सहवाग ने 394 रन बनाए और भारत की 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा थे। सहवाग ने 2015 में क्रिकेट से संन्यास लिया।

व्यक्तिगत जीवन में उथल-पुथल

सहवाग के व्यक्तिगत जीवन को लेकर चल रहीं इन अटकलों ने उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया है। उनके फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि यह सिर्फ अफवाह हो और सहवाग व उनकी पत्नी जल्द ही इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!