UP Board Result 2025 के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया! UP Board के 10वीं और 12वीं के नतीजे शुक्रवार, 25 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं। इस साल हाईस्कूल में Yash Pratap Singh ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में Mehak Jaiswal ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया। UP Board ने इस बार के रिजल्ट में छात्रों के मेहनत का पूरा सम्मान किया है। CM Yogi Adityanath ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Yash ने 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और अपने कठिन परिश्रम से पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहे। वहीं, 12वीं के नतीजों में Mehak Jaiswal ने टॉप किया और अपने परिवार का नाम रोशन किया। इसके अलावा, 10वीं में अंशि और अभिषेक कुमार यादव ने 97.67 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रीतू गर्ग, अरपित वर्मा और सिमरन गुप्ता रहे, जिन्होंने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
रिजल्ट की घोषणा के बाद CM Yogi Adityanath ने ट्वीट कर छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह सफलता आपके बुद्धिमत्ता, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। हम आपको जीवन के हर परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।”
इस बार UP Board ने उन छात्रों को असफल घोषित किया है जिन्होंने 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे छात्रों के पास सप्लीमेंटरी परीक्षा देने का विकल्प होगा।
छात्र अपना UP Board Result 2025 की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in या results.digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
