VIDEO: धर्मेंद्र की एक आंख पर बंधी पट्टी, ये हाल देख घबराए फैंस! इस हाल में भी कही ऐसी बात, जीत लिया फैंस का दिल

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को हाल ही में अस्पताल के बाहर देखा गया है। उनकी हालत देख फैंस दंग रह गए हैं। एक्टर की एक आंख पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है। वीडियो देख कर फैंस को चिंता हो गई है।

0
66
VIDEO: धर्मेंद्र की एक आंख पर बंधी पट्टी, ये हाल देख घबराए फैंस! इस हाल में भी कही ऐसी बात, जीत लिया फैंस का दिल
VIDEO: धर्मेंद्र की एक आंख पर बंधी पट्टी, ये हाल देख घबराए फैंस! इस हाल में भी कही ऐसी बात, जीत लिया फैंस का दिल

बॉलीवुड के हीमैन कहने जाने वाले दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। 89 साल की उम्र में भी वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने दिल की बात शेयर करते हैं। वो फैंस को खुद अपना हाल बताते हैं और अपने अच्छे गुजर रहे वक्त की झलकियां भी दिखाते हैं। हाल में ही धर्मेंद्र को अजीबोगरीब हाल में स्पॉट किया गया है। इसे देखने के बाद उनके फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है। आज एक्टर को मुंबई में एक अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां उनके आंखों पर बंधी पट्टी को देखकर फैंस बेचैन हो उठे और अब कमेंट सेक्शन में सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके चहेते स्टार को हुआ क्या है।

धर्मेंद्र ने अपनी बातों से जीता दिल

गौर करने वाली बात ये है कि इस हाल में भी धर्मेंद्र की हिम्मत जरा भी नहीं टूटी है। उन्होंने इस बार भी ऐसी बात कही कि लोगों का ध्यान उनकी बातों पर टिक गटा और उनकी तारीफों के पुल बंधने लगे। धर्मेंद्र ने अपनी दोनों बाजुओं को उठाकर कहा, ‘अभी बहुत दम है, अभी भी जान है। आंख का इलाज करा के आया हूं। लव यू मेरे दर्शकों, लव यू फैंस, मैं स्ट्रॉन्ग हूं।’ उनकी इन बातों को सुनने के बाद किसी में भी जुनून भर जाएगा। इस उम्र में धर्मेंद्र जैसा जीने का जज्बा कम ही लोगों में देखने को मिलता है। एक्टर ने आंख में क्या हुआ इसके बारे में ज्यादा अपडेट नहीं दिया है, लेकिन उनके फैंस जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों का रिएक्शन

एक फैन ने लिखा, ‘आप जल्द ही एकदम फिट हो जाएंगी धर्मेंद्र सर।’ एक और फैन ने लिखा, ‘हौसला हो तो इनके जैसा।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘इस उम्र में भी कितने जिंदा दिल और खुशमिजाज हैं।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘धर्मेद्र का कोई जवाब नहीं वो असल हीमैन हैं।’ लोग एक्टर के हौशना और जिंदा दिल मिजाज की जमकर तारीफें कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here